It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
बिहार में कांग्रेस चुनाव को लेकर महिलाओं को लुभाने की कोशिश में है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने ऐलान किया है कि पार्टी राज्य में 5 लाख लड़कियों-महिलाओं को सेनेटरी पैड बांट रही है। हालांकि, इसको लेकर विवाद भी शुरू हो गया है। महिलाओं-लड़कियों के बीच बांटे जाने वाले सेनेटरी पैड के कवर पर राहुल गांधी की तस्वीर छापी गई है। इतना ही नहीं, पैकेट पर माई-बहिन योजना के तहत दिए जाने वाले 2500 रुपये का भी जिक्र है।
इसको लेकर बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने प्रेस कांफ्रेंस किया। इस दौरान राहुल गांधी की तस्वीर के साथ माई-बहिन योजना का स्लोगन छपे सेनेटरी पैड पैकेट लॉन्च किया गया। राजेश कुमार नेकहा, बिहार के परिपेक्ष्य में महिलाओं के लिए हमने विशेष तैयारी की है। राज्य की महिलाओं को सेनेटरी पैड दिया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमारा लक्ष्य 5 लाख महिलाओं को सेनेटरी पैड बांटना है। महिला कांग्रेस हेल्थ के लिए महिलाओं को जागरूक करेगी।
इसके बाद भाजपा और जेडीयू ने कांग्रेस नेताओं की मानसिकता पर सवाल खड़े किए हैं। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने एक्स पर लिखा कि सैनिटरी पैड पर राहुल गांधी की तस्वीर बिहार की महिलाओं का अपमान! कांग्रेस एक महिला विरोधी पार्टी है! बिहार की महिलाएं कांग्रेस आरजेडी को सबक सिखाएंगी। पार्टी प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि इससे बड़ी पप्पूगिरी कुछ हो सकती हैं? घृणित, अपमानजनक हैं ये, अपने घर में कांग्रेसी ये पैकेट दे सकते हैं?? चले हैं बिहार में बाँटने। विज्ञापन हीरो बन जाये पप्पू यही बचा हैं।
राष्ट्रीय महिला आयोग और आरसीडीएफ के संयुक्त तत्वावधान में प्रशिक् . . .
2025-07-05 16:29:09
अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर राइसेम में आयोजित हुआ राज्य स्तरी . . .
2025-07-05 16:26:24
लंदन में आयोजित हुआ 12वां ‘भारत गौरव अवार्ड’ समारोह, सीएम ने वी . . .
2025-07-04 15:10:13
राज्यपाल से राजस्थान प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में . . .
2025-07-05 16:27:26
जनता की समस्याओं का समय पर समाधान ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है . . .
2025-07-05 16:25:06
सांसद घनश्याम तिवाड़ी की भारत वाहिनी पार्टी को नोटिस . . .
2025-07-04 14:59:30