It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। शहर सहित जिलेभर में मंगलवार को डॉक्टर्स डे पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इसी क्रम में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से मंगलवार सुबह लव गार्डन के समीप स्थित आईएमए सर्कल से साइकिल रैली निकाली गई। ग्रीन भीलवाड़ा क्लीन भीलवाड़ा की तर्ज पर निकली रैली को नगर निगम के महापौर राकेश पाठक ने हरी झंडी दिखाई। रैली शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई आई में हाल पर संपन्न हुई। अध्यक्ष डॉ. दुष्यन्त शर्मा ने बताया कि रैली के बाद आईएमए हॉल एवं महात्मा गांधी चिकित्सालय परिसर में महापौर पाठक की अगुवाई में पौधारोपण किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष डॉ. शर्मा ने कहा कि आजकल पेशेंट की मौत के बाद जिस तरह हंगामा कर मुआवजा मांगा जाता है, यह गलत हो रहा है। कुछ संगठनों ने मौताने की रस्म शुरू कर दी है। डॉक्टर से लोगों का विश्वास खत्म हो रहा है। मजबूरी में पेशेंट को हम रेफर कर रहे हैं। डॉक्टर कसाई नहीं होते। वे पेशेंट को मारना नहीं चाहते। भीलवाड़ा में डॉक्टर विश्व स्तरीय सेवाएं दे रहे हैं। लेकिन कुछ संगठन और कुछ लोगों ने यहां मौताने की परंपरा चालू कर दी है। इससे डॉक्टर पर से लोगों का विश्वास खत्म हो रहा है। ऐसे में जिस पेशेंट का इलाज भीलवाड़ा में हो सकता है, उसे भी डर के कारण डॉक्टर रेफर कर रहे हैं। इस पर जल्द ही प्रशासन राजनीतिक और सामाजिक संगठनों की ओर से कोई एक्शन लिया जाना चाहिए। कोई आवाज नहीं उठाई या कोई समाधान नहीं निकला तो मजबूरी में हमें मरीजों को अहमदाबाद या कहीं और रेफर करना होगा। जो काम कम रुपए में हो सकता है उसके लिए लोगों पर महंगे इलाज का भार पड़ेगा। कोई भी डॉक्टर किसी भी पेशेंट को नहीं मारना चाहता। फिर भी लोगों में भ्रांति है। डॉक्टर को भी मरना है। हम किसी को अमर नहीं कर सकते। 80 साल का बुजुर्ग एक्सपायर होता है और लोग हॉस्पिटल के बाहर इक_ा हो जाते हैं। धरना प्रदर्शन करते हैं। अस्पताल में तोडफ़ोड़ करते हैं। डॉक्टर्स के साथ मारपीट करते हैं। पैसे की डिमांड करते हैं। इस प्रथा को खत्म करने में हमारा साथ दें। मौताना नहीं हो, अस्पताल में मारपीट-तोडफ़ोड़ और हंगामा बंद हो। प्रशासन, पुलिस और नेता मिलकर इस रिवाज को खत्म करें। जो लोग हंगामा करते हैं उनके खिलाफ हम पुलिस प्रशासन और एसपी से मिलेंगे। कहेंगे कि अस्पताल में कोई डेथ हो तो उसको तुरंत शव सम्मान अधिनियम के तहत मॉर्च्यूरी में शिफ्ट करवाया जाए और पोस्टमॉर्टम के बाद अगर डॉक्टर दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इससे पहले किसी भी व्यक्ति या संस्था को यह कहने का अधिकार नहीं है कि पेशेंट को डॉक्टर ने मार दिया। डॉक्टर जिंदगी बचाने का काम करता है, मारने का नहीं। अध्यक्ष डॉक्टर शर्मा ने बताया कि पौधारोपण के बाद शाम को आईएमए हाल में 300 डॉक्टर्स का एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमे वरिष्ठ डाक्टर्स का सम्मान व विभिन्न गतिविधियो में डाक्टर्स एवं उनके बच्चो द्वारा उत्कृष्ठ कार्य करने पर सम्मानित किया जायेगा। साइकिल रैली एवं पौधारोपण कार्यक्रम में डॉक्टर कुलदीप नाथावत, नरेश पोरवाल, आर एस सोमानी, के के भंडारी, प्रशांत आगाल, वि_ल भारद्वाज, सुनील मित्तल, कैलाश काबरा, संगीता काबरा, रेखा शर्मा, किरण जैन, जीवी दिवाकर, विवेक देवस्थली, शांतनु टांक, वीरेंद्र शर्मा, दिनेश रवि शर्मा, धर्मेंद्र कवरिया, अरुण चौहान आदि मौजूद थे।
राष्ट्रीय महिला आयोग और आरसीडीएफ के संयुक्त तत्वावधान में प्रशिक् . . .
2025-07-05 16:29:09
अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर राइसेम में आयोजित हुआ राज्य स्तरी . . .
2025-07-05 16:26:24
लंदन में आयोजित हुआ 12वां ‘भारत गौरव अवार्ड’ समारोह, सीएम ने वी . . .
2025-07-04 15:10:13
राज्यपाल से राजस्थान प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में . . .
2025-07-05 16:27:26
जनता की समस्याओं का समय पर समाधान ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है . . .
2025-07-05 16:25:06
सांसद घनश्याम तिवाड़ी की भारत वाहिनी पार्टी को नोटिस . . .
2025-07-04 14:59:30