It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

जयपुर में BRICS देशों के वित्त मंत्रियों की बैठक
By Lokjeewan Daily - 12-08-2026

BRICS वित्त मंत्रियों एवं केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक जयपुर में शुरू हो रही है। दो दिवसीय इस उच्चस्तरीय बैठक में BRICS देशों के वित्त मंत्री, केंद्रीय बैंक गवर्नर और वरिष्ठ प्रतिनिधि वैश्विक अर्थव्यवस्था की मौजूदा चुनौतियों, वित्तीय स्थिरता और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

बैठक में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार रात केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी जयपुर पहुंचीं। जयपुर रेलवे स्टेशन पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने उनका स्वागत किया। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा भी मंगलवार रात ही जयपुर पहुंचे। BRICS सदस्य देशों के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडलों के जयपुर पहुंचने का सिलसिला भी जारी रहा।

बुधवार को सुबह BRICS वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक का औपचारिक उद्घाटन सत्र होगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा बैठक को संबोधित करेंगे। इसके बाद वित्त मंत्रालयों और केंद्रीय बैंकों से जुड़े साझा मुद्दों पर संयुक्त सत्र होगा।

अन्य सम्बंधित खबरे