It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

माफिया अतीक अहमद के बेटे की मौत: कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई
By Lokjeewan Daily - 06-08-2026

माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान (21) की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह गुरुवार सुबह प्रयागराज से झांसी जेल में बंद बड़े भाई अली से मिलने जा रहा था। क्रेटा कार में अबान के साथ उसके 4 दोस्त थे।

झांसी से 70 किमी पहले सुबह 10.30 बजे पूंछ थाना इलाके में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। अबान समेत सभी 5 लोग अंदर फंस गए। चीख-पुकार मच गई।

मौके पर पहुंची पुलिस और राहगीरों ने जैसे-तैसे दरवाज तोड़कर सभी को बाहर निकाला। आगे की सीट पर बैठे अबान और कार चला रहे सोनू की मौके पर मौत हो गई। जबकि बाकी 3 घायलों उमर अहमद, मोहम्मद जैद और असलम को जिला अस्पताल भिजवाया।

हादसे की दो वजह सामने आ रही हैं। अबान के घायल दोस्त ने बताया कि हाईवे पर ईंट थी, इससे कार अनियंत्रित हो गई। जबकि पुलिस का कहना है कि कार की स्पीड तेज थी। अचानक हाईवे पर आए जानवर को बचाने में कार डिवाइडर से टकराई है।

अन्य सम्बंधित खबरे