It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित
By Lokjeewan Daily - 12-08-2026

नई दिल्ली । लोकसभा में विपक्ष के लगातार हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित की गई। राम मंदिर के चढ़ावे में कथित रूप से गबन को लेकर विपक्ष लगातार सदन में चर्चा की मांग पर अड़ा है। बुधवार सुबह 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने रोजाना की तरह हंगामा किया। स्पीकर ओम बिरला ने विपक्ष के सदस्यों से कहा, "मेरा आप सबसे अनुरोध रहता है कि सदन चले। मतभेद हमारे हो सकते है, नीतियों और विचारों में मतभेद हो सकता है लेकिन देश सदन चलते हुए देखना चाहता है।" विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला की सदन की मर्यादा बनाए रखने की बार-बार की अपील को नजरअंदाज किया और लगातार नारेबाजी जारी रखी।
लोकसभा अध्यक्ष ने आगे कहा, "देश के लोगों का मत है कि नीतियों और विचारों में मतभेद हो, लेकिन वो विचारों में अभिव्यक्त होना चाहिए। इसलिए समय-समय पर मैंने सभी दलों के नेताओं से व्यक्तिगत व सामूहिक तौर पर चर्चा की और विचार-विमर्श किए।"
विपक्ष के सदस्यों से एक बार फिर आग्रह करते हुए उन्होंने कहा, "आज अंतराष्ट्रीय युवा दिवस भी है और विश्व स्तर पर भारत के युवाओं ने शिक्षा, विज्ञान और अंतरिक्ष विज्ञान, तकनीक व उद्यमिता जैसे क्षेत्रों में विशेष पहचान बनाई है। आज उनके सामर्थ के कारण दुनिया में भारत का नाम हो रहा है। देश का युवा भी चाहता है कि उनके विषयों पर पर चर्चा हो।"
स्पीकर ने कहा, "सरकार ने भी सहमति दे दी है। गृह मंत्री भी अपना व्यक्तव्य देने को तैयार हैं। इसलिए सदन में चर्चा हो। अन्य मुद्दों पर भी चर्चा होगी। सत्ता पक्ष और विपक्ष मिलकर सहमति बनाएं। मेरा आपसे फिर से निवेदन है कि देश की भावनाओं को समझें और देश चाहता है कि संसद चले। इसकी प्रतिष्ठा बनाने की जिम्मेदारी भी सभी की है।"
इसके बावजूद विपक्ष के सदस्यों का हंगामा जारी रहा। आखिर में स्पीकर ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

अन्य सम्बंधित खबरे