
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
मुंबई । लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के लेटेस्ट एपिसोड में भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे और लव गिल के बीच बहस देखने को मिली। एपिसोड में कंटेस्टेंट लव गिल ने आम्रपाली दुबे को प्यार से 'टुनटुन' कह दिया था, जिसके बाद अभिनेत्री को एहसास हुआ कि लव ने उनकी बॉडी शेमिंग की है। हालिया एपिसोड में भले ही लव गिल ने आम्रपाली को प्यार से 'टुनटुन' कहा था, लेकिन उनकी यह बात आम्रपाली के दिल को लग गई थी। बाद में आम्रपाली दुबे ने लव गिल के सामने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें लव से ऐसी उम्मीद नहीं थी, हालांकि लव ने भी अपनी गलती मानने के बजाय आम्रपाली पर गुस्सा जाहिर कर दिया। उन्होंने आम्रपाली से कहा कि वह उन्हें ताना न मारे और उन्हें अपना करीबी न समझे, जिसे सुनकर आम्रपाली काफी दुखी हो गईं। आम्रपाली ने कहा कि अगर लव मान लेती कि उसकी बात से उन्हें दुख पहुंचा है और आगे से उन्हें 'टुनटुन' नहीं कहेगी तो उन्हें अच्छा लगता।
बाद में लव, आसिफ और घर के दूसरे सदस्यों से कहती नजर आईं कि आम्रपाली ने उसकी बात का बुरा मान लिया है, जबकि उसका इरादा उन्हें दुख पहुंचाने का नहीं था। आम्रपाली ने ये बात सुन ली और लव से इस पर बात की। उन्होंने फिर कहा कि 'टुनटुन' वाली बात उन्हें बॉडी शेमिंग लगी और उन्हें लव से ऐसी उम्मीद नहीं थी।
आम्रपाली ने लव से कहा कि वह चाहती हैं कि वह समझे कि उस बात का उन पर क्या असर हुआ। बातचीत के दौरान लव गिल ने कहा कि उसे नहीं पता था कि किसी व्यक्ति के लिए 'टुनटुन' का क्या मतलब होता है। आम्रपाली ने जवाब दिया कि यह बात साफ थी और हर कोई जानता है कि 'टुनटुन' नाम किससे जुड़ा है।
'टुनटुन' जानी-मानी भारतीय एक्ट्रेस और प्लेबैक सिंगर उमा देवी खत्री का पॉपुलर स्क्रीन नेम था। हिंदी सिनेमा में अपने कॉमिक और कैरेक्टर रोल के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस टुनटुन नाम से पॉपुलर हुईं। वह अपनी हेल्दी बॉडी टाइप के लिए भी मशहूर थीं।
राजस्थानी परिधानों और हस्तशिल्प पर जापानी पर्यटकों की नजर . . .
2026-09-26 17:19:20
प्रदेश की 65 हजार महिला वार्ड-पंच, 7200 महिला सरपंच बनेंगी . . .
2026-09-24 13:05:30
जयपुर के दौलतपुरा इलाके में नकली खाद की फैक्ट्री पकड़ी . . .
2026-09-24 12:58:55
जयपुर-दिल्ली हाईवे पर स्थित निम्स हॉस्पिटल में देर रात 11 बजे आग . . .
2026-09-26 17:11:53
जयपुर नगर निगम में डिप्टी मेयर के लिए वोटिंग शुरू . . .
2026-09-26 17:08:56
एसीएस भास्कर ए. सावंत ने हेल्पलाइन और वीसी के माध्यम से सुनी परिव . . .
2026-09-24 13:15:21