It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

नौगांवा सांवरिया सेठ मंदिर में गोवर्धन लीला सेल्फी पॉइंट स्थापित
By Lokjeewan Daily - 27-06-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। श्री सांवरिया सेठ मंदिर ट्रस्ट की ओर से नौगांवा स्थित  सांवरिया सेठ मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए एक नया और अनूठा आकर्षण शुरू किया गया है।  ट्रस्ट अध्यक्ष गोविंद प्रसाद सोडाणी ने बताया कि मंदिर परिसर में एक विशेष गोवर्धन लीला सेल्फी पॉइंट स्थापित किया गया है। यह सेल्फी पॉइंट यहां आने वाले भक्तों के बीच भारी कौतूहल का विषय बना हुआ है क्योंकि इसमें भगवान श्री कृष्ण को गोवर्धन पर्वत उठाए हुए दर्शाया गया है। इस पॉइंट की खासियत यह है कि जब भी कोई श्रद्धालु वहां जाता है, तो वह वहां रखी विशेष लकड़ी लेकर उस गोवर्धन पर्वत के नीचे लगा सकता है। ऐसा करने से भक्तों को स्वयं भगवान की इस अलौकिक लीला में सहभागी बनने का अहसास होता है, जिससे उनके आत्मिक भाव जागृत होते हैं और समाज में एकता व एकजुटता का एक सुंदर परिचय नजर आता है। इस अनूठे सेल्फी पॉइंट पर दर्शन करने और तस्वीरें खिंचवाने के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

अन्य सम्बंधित खबरे