It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

मसाणिया भैरवनाथ मंदिर में अंबुबाची पर्व पर तीन दिवसीय अघोर अनुष्ठान
By Lokjeewan Daily - 27-06-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। शक्ति उपासना के महापर्व अंबुबाची महोत्सव के अवसर पर शहर में भक्ति, साधना और आध्यात्मिक ऊर्जा का विशेष माहौल देखने को मिला। पंचमुखी मोक्षधाम स्थित प्राचीन श्री मसाणिया भैरवनाथ मंदिर में 22 जून से 24 जून 2026 तक तीन दिवसीय अघोर अनुष्ठान एवं विशेष धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा और विधि-विधान के साथ संपन्न हुए। तीन दिन तक मंदिर में परंपरानुसार पट बंद रहने के बाद अब दर्शन पुन: प्रारंभ कर दिए गए, जिससे श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर अध्यक्ष रवि कुमार सोलंकी ने बताया कि अंबुबाची पर्व मुख्य रूप से असम के गुवाहाटी स्थित प्रसिद्ध कामाख्या देवी मंदिर में मनाया जाता है। इसी पावन अवसर पर मंदिर परिसर में माँ शमशान काली एवं माँ कामाख्या देवी की विशेष आराधना के साथ अघोर साधना और तांत्रिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। तीनों दिनों तक चले इस आयोजन में साधकों ने मां भगवती की उपासना कर आध्यात्मिक शक्ति एवं साधना सिद्धि की कामना की। अघोर परंपरा के अनुरूप विशेष पूजन, जप, हवन एवं साधना कार्यक्रम निरंतर चलते रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। मंदिर के पुजारी संतोष कुमार खटीक ने बताया कि यह पर्व शक्ति साधना और आध्यात्मिक जागरण का विशेष अवसर होता है। इस दौरान भाग लेने वाले श्रद्धालुओं को मां भगवती की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। रविवार को श्रद्धालुओं को सिंध कामाख्या देवी का पावन सिंदूर वितरित किया जाएगा, जिसे अत्यंत शुभ, मंगलकारी एवं शक्तिदायक माना जाता है।

अन्य सम्बंधित खबरे