
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। जिला कांग्रेस कमेटी, भीलवाड़ा (देहात) के तत्वावधान में शनिवार शाम रेलवे स्टेशन के सामने स्थित अंबेडकर सर्कल पर “एक शाम छात्रों की गूंज” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, विद्यार्थी एवं अभिभावकों ने भाग लेकर वर्तमान शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं में बढ़ती अनियमितताओं तथा नीट (NEET) परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के मुद्दे पर खुलकर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि पूरे कार्यक्रम का संचालन स्वयं विद्यार्थियों द्वारा किया गया। विद्यार्थियों से वर्तमान शिक्षा प्रणाली, प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता, युवाओं के भविष्य एवं शिक्षा व्यवस्था में आवश्यक सुधारों को लेकर प्रश्न पूछे गए। साथ ही विद्यार्थियों के सुझाव भी आमंत्रित किए गए। छात्रों ने निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली, पेपर लीक पर प्रभावी रोक, दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई तथा शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं विश्वसनीय बनाने संबंधी कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
कार्यक्रम के दौरान NEET धांधली एवं पेपर लीक के विरोध में संदेश लिखे पोस्टरों को रंग-बिरंगे गुब्बारों के माध्यम से आसमान में उड़ाकर विद्यार्थियों के भविष्य की रक्षा और शिक्षा में पारदर्शिता की मांग को प्रतीकात्मक रूप से बुलंद किया गया। साथ ही उपस्थित छात्र-छात्राओं, युवाओं एवं अभिभावकों को कोटा में आयोजित छात्र संवाद कार्यक्रम का वीडियो, जिसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी ने छात्रों, प्रतियोगी परीक्षाओं और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखे थे, एलईडी स्क्रीन के माध्यम से दिखाया गया। वीडियो प्रदर्शन के बाद विद्यार्थियों ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार और परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी बनाने पर अपने विचार भी साझा किए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी (देहात) के अध्यक्ष श्री रामलाल जाट ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, सपनों और भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है तथा कांग्रेस पार्टी विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव उनके साथ खड़ी रहेगी।
कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त भीलवाड़ा जिला प्रभारी एवं पूर्व मंत्री नसीम अख्तर, भीलवाड़ा जिला कांग्रेस सह-प्रभारी कैलाश झालीवाल, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हगामी लाल मेवाड़ा, भीलवाड़ा विधानसभा प्रत्याशी एवं पूर्व नगर परिषद चेयरमैन ओम नरानीवाल, शाहपुरा विधानसभा प्रत्याशी नरेंद्र रेगर, सहाड़ा विधानसभा प्रत्याशी राजेंद्र त्रिवेदी, दुर्गेश शर्मा, चेतन डीडवानिया, माण्डल विधानसभा प्रभारी भगवान मुक्कड़, प्रद्युम्न सिंह, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुशीला सालवी, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शंकर लाल गाडरी, महेश सोनी, भंवर लाल गर्ग, शंकर लाल जाट, दुर्गपाल सिंह, राजकुमार बैरवा, श्याम लाल गुर्जर, मधु जाजू, भेरू लाल बैरवा, भंवर लाल जाट सहित जिले के कांग्रेसजन, पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, अग्रिम संगठनों के जिला अध्यक्ष, युवा, छात्र
एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों के सुझावों को संबंधित मंचों तक पहुँचाने तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया।
राज्यपाल ने आरपीएससी में दो सदस्यों की नियुक्ति की . . .
2026-06-20 12:56:39
178 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के तबादले . . .
2026-06-20 12:52:23
वन परियोजना में दिखेगा बदलाव, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश . . .
2026-06-19 13:35:02
सीएम भजनलाल शर्मा ने कालिका पेट्रोलिंग यूनिट के साथ किया योगाभ्या . . .
2026-06-20 13:01:29
राज्यपाल से राज्यसभा सदस्य सतीश पुनिया ने की शिष्टाचार भेंट . . .
2026-06-20 12:58:09
गहलोत बोले-प्रदेश का स्वास्थ्य महकमा वेंटिलेटर पर आ चुका है . . .
2026-06-19 13:37:58