
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। बनेड़ा उपखंड क्षेत्र की कंदोलिया ग्राम पंचायत के लसाडिय़ाा गांव से एक झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। झुंझुनूं जिले के चिड़ावा में बोरिंग कंपनी में मजदूरी करने वाला 55 वर्षीय नारायण गुर्जर 31 जुलाई से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पूर्व जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में बनेड़ा थाने का घेराव कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध दर्ज कराया और निष्पक्ष जांच की मांग की। 31 जुलाई की शाम 7.40 बजे नारायण चिड़ावा से अपने गांव लौटने के लिए निकला था। पुलिस जांच और कॉल डिटेल के अनुसार उसकी अंतिम लोकेशन जयपुर क्षेत्र में मिली। चौंकाने वाली बात यह है कि 1 अगस्त की सुबह 10.45 से 11.15 बजे के बीच नारायण का फोन लगभग आधा घंटा चालू रहा, लेकिन परिजनों के बार-बार फोन करने के बावजूद बात नहीं हो सकी। इसी 30 मिनट के दौरान उसके खाते से पैसों का संदिग्ध ट्रांजेक्शन भी हुआ, जिसके तुरंत बाद से मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल चरण सिसोदिया, पूर्व सरपंच सुरेश शर्मा, गोपाल गुर्जर, हेमराज गुर्जर, महादेव गाडरी और विनोद व्यास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण बनेड़ा थाने पहुंचे। परिजनों व ग्रामीणों की मांग पर पुलिस की एक टीम नारायण की तलाश में जयपुर रवाना कर दी गई है। अचानक गायब होने और संदिग्ध परिस्थितियों में हुए बैंक ट्रांजेक्शन से किसी अनहोनी या आपराधिक साजिश की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर गहनता से तफ्तीश कर रही है।
बॉर्डर 2 तिरंगा यात्रा’ के साथ जयपुर और उदयपुर में म्यूज़िक और ज़ . . .
2026-08-12 13:19:07
राजस्थान शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल . . .
2026-08-12 12:20:49
शहरी निकाय प्रमुखों और जिला प्रमुखों की लॉटरी 13 अगस्त को जयपुर म . . .
2026-08-12 12:18:20
जयपुर में 16 नई इलेक्ट्रिक बसों की मंगलवार से शुरुआत की गई . . .
2026-08-12 12:27:51
बच्चों को सरप्राइज देने थिएटर पहुंचे एक्टर हिमांश-कोहली . . .
2026-08-12 12:25:01
दर्दनाक सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने स्कूल बस को मारी टक्कर, 19 स्कू . . .
2026-08-08 15:11:22