
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। महात्मा गांधी चिकित्सालय में प्रसुताओं की मौत के मामले क में उचित कार्रवाई की मांग को लेकर घुमन्तु जनाधिकार समिति, जिला-भीलवाड़ा की ओर से राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया है।
समिति ने ज्ञापन के जरिए बताया कि महात्मा गांधी चिकित्सालय में पूर्व में हुई 5 और हाल ही में हुई 2 और प्रसुताओं की मौत मिलाकर अब तक कुल 7 प्रसुताओं की जान जा चुकी है, जो कि अत्यंत दुखद और दर्दनाक घटना है। ज्ञापन में मांग की गई है कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच करवाई जाए। जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार जांच कर उन्हें तुरंत निलंबित किया जाए। मृतक प्रसुताओं के परिजनों को नियमानुसार उचित मुआवजा प्रदान किया जाए। समिति के जिला प्रभारी राजकुमार मालावत और जिला संयोजक राजकुमार बागरिया ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होगा। इस स्थिति में होने वाले किसी भी प्रकार के विरोध-प्रदर्शन या घटनाक्रम की समस्त जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी।
बॉर्डर 2 तिरंगा यात्रा’ के साथ जयपुर और उदयपुर में म्यूज़िक और ज़ . . .
2026-08-12 13:19:07
राजस्थान शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल . . .
2026-08-12 12:20:49
शहरी निकाय प्रमुखों और जिला प्रमुखों की लॉटरी 13 अगस्त को जयपुर म . . .
2026-08-12 12:18:20
जयपुर में 16 नई इलेक्ट्रिक बसों की मंगलवार से शुरुआत की गई . . .
2026-08-12 12:27:51
बच्चों को सरप्राइज देने थिएटर पहुंचे एक्टर हिमांश-कोहली . . .
2026-08-12 12:25:01
दर्दनाक सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने स्कूल बस को मारी टक्कर, 19 स्कू . . .
2026-08-08 15:11:22