
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। जिले में बिना वैध अनापत्ति प्रमाण पत्र और गंभीर अनियमितताओं के साथ संचालित हो रहे नर्सिंग कॉलेजों के विरोध में समस्त नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को बड़ी संख्या में छात्रों ने राजस्थान सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर फर्जी और अमान्य कॉलेजों की निष्पक्ष जांच व सख्त कार्रवाई की मांग की। विरोध प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित छात्रों ने सडक़ पर दंडवत लेटकर अनोखे अंदाज में अपना विरोध दर्ज कराया। छात्रों का आरोप है कि जिले के निजी नर्सिंग कॉलेज सहित कई अन्य संस्थान बिना वैध अनापत्ति प्रमाण पत्र के अवैध रूप से चलाए जा रहे हैं। बिना मान्यता और राजस्थान नर्सिंग काउंसिल व इंडियन नर्सिंग काउंसिल में पंजीयन न होने के कारण पढ़ाई पूरी करने के बावजूद छात्र सरकारी भर्तियों और संविदा नौकरियों के लिए अयोग्य हो रहे हैं। इसके अलावा परीक्षाओं और परिणामों में भारी अव्यवस्था, सप्लीमेंट्री परीक्षाओं के बीच समय की कमी और पुनर्मूल्यांकन का अवसर न मिलने से युवाओं का भविष्य अंधकार में लटक गया है। ज्ञापन के जरिए छात्रों ने मांग की है कि जिले और प्रदेश के सभी निजी नर्सिंग कॉलेजों की सूची व उनके अनापत्ति प्रमाण पत्र की स्थिति सार्वजनिक की जाए। साथ ही अमान्य कॉलेजों पर तुरंत कानूनी कार्रवाई करते हुए वहां अध्ययनरत निर्दोष छात्रों के शैक्षणिक सत्र को सुरक्षित किया जाए। छात्रों ने शासन-प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द निष्पक्ष जांच कर ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो वे उग्र आंदोलन और अनिश्चितकालीन हड़ताल करने पर मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
बॉर्डर 2 तिरंगा यात्रा’ के साथ जयपुर और उदयपुर में म्यूज़िक और ज़ . . .
2026-08-12 13:19:07
राजस्थान शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल . . .
2026-08-12 12:20:49
शहरी निकाय प्रमुखों और जिला प्रमुखों की लॉटरी 13 अगस्त को जयपुर म . . .
2026-08-12 12:18:20
जयपुर में 16 नई इलेक्ट्रिक बसों की मंगलवार से शुरुआत की गई . . .
2026-08-12 12:27:51
बच्चों को सरप्राइज देने थिएटर पहुंचे एक्टर हिमांश-कोहली . . .
2026-08-12 12:25:01
दर्दनाक सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने स्कूल बस को मारी टक्कर, 19 स्कू . . .
2026-08-08 15:11:22