
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। श्री रामधाम रामायण मंडल ट्रस्ट के तत्वावधान में रामधाम में आयोजित चातुर्मास प्रवचन में आबू पर्वत स्थित ऐतिहासिक शंकर मठ के संत हरिराम तीर्थ महाराज ने श्रद्धालुओं को ज्ञान और भक्ति की अमृतमयी वाणी से लाभान्वित किया। ट्रस्ट अध्यक्ष सूर्य प्रकाश मानसिंहका ने बताया कि प्रवचन के दौरान संत जी ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन हर युग में मानव मात्र के लिए प्रेरणास्रोत है और रामकथा केवल सुनने का विषय नहीं, बल्कि इसे दैनिक आचरण में ढालने की आवश्यकता है। उन्होंने सत्संग को असीम शांति व आत्मिक ऊर्जा का स्रोत बताते हुए प्रेम, करुणा व धर्म के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। ट्रस्ट के हेमंत मानसिंहका, अभिषेक अग्रवाल व प्रवक्ता गोविंद प्रसाद सोडाणी ने बताया कि प्रतिदिन प्रात: 9 बजे से शुरू हो रहे इन प्रवचनों का श्रद्धालु अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इसी आध्यात्मिक श्रृंखला में धर्मनगरी भीलवाड़ा में नाग पंचमी का पावन पर्व अपूर्व उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान राम और रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग की मनमोहक झांकी सजाकर राम-शिव की एकात्मता का संदेश दिया गया, जहाँ ताज़े गुलाब की पंखुडय़िों, दुग्ध धारा और जल से भव्य अभिषेक हुआ। साथ ही, सुसज्जित सिंहासन पर विराजमान हनुमान जी के सौम्य स्वरूप का मनमोहक श्रृंगार किया गया। नाग पंचमी के इस शुभ अवसर पर गोपाल अग्रवाल द्वारा मिट्टी से निर्मित पार्थिव शिवलिंगों का विशेष पूजन एवं रुद्राभिषेक संपन्न किया गया। उन्होंने छिद्र युक्त धारा पात्र से जल व दुग्ध अर्पित करते हुए रुद्राष्टाध्यायी के वैदिक मंत्रों का सस्वर पाठ किया। पूजन के पश्चात महाआरती कर श्रद्धालुओं ने देश व समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।
बॉर्डर 2 तिरंगा यात्रा’ के साथ जयपुर और उदयपुर में म्यूज़िक और ज़ . . .
2026-08-12 13:19:07
राजस्थान शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल . . .
2026-08-12 12:20:49
शहरी निकाय प्रमुखों और जिला प्रमुखों की लॉटरी 13 अगस्त को जयपुर म . . .
2026-08-12 12:18:20
जयपुर में 16 नई इलेक्ट्रिक बसों की मंगलवार से शुरुआत की गई . . .
2026-08-12 12:27:51
बच्चों को सरप्राइज देने थिएटर पहुंचे एक्टर हिमांश-कोहली . . .
2026-08-12 12:25:01
दर्दनाक सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने स्कूल बस को मारी टक्कर, 19 स्कू . . .
2026-08-08 15:11:22