
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन । सावन की फुहारों और पहाडिय़ों पर बिखरी हरियाली ने हमीरगढ़ स्थित इको पार्क को इन दिनों प्रकृति प्रेमियों और पर्यटकों का पसंदीदा पर्यटन स्थल बना दिया है। भीलवाड़ा-चित्तौडग़ढ़ की सीमा पर स्थित यह वन क्षेत्र हरियाली, वन्यजीवों और प्राकृतिक सौंदर्य के कारण बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। सप्ताहांत और अवकाश के दिनों में भीलवाड़ा, चित्तौडग़ढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों से परिवारों के साथ लोग यहां पहुंच रहे हैं। पर्यटक ट्रैकिंग का आनंद लेने के साथ वन्यजीवों की गतिविधियों को भी निहार रहे हैं। पार्क में स्थित मनसा महादेव मंदिर में श्रद्धालु जलाभिषेक कर प्रकृति की गोद में सुकून के पल बिता रहे हैं। वन विभाग ने इस क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए इको पार्क, लव-कुश वाटिका और कंजर्वेशन रिजर्व जैसी योजनाओं के माध्यम से उल्लेखनीय कार्य किए हैं। इन प्रयासों से यह क्षेत्र जिले के प्रमुख प्राकृतिक पर्यटन स्थलों में अपनी पहचान बना रहा है। हालांकि, प्रकृति प्रेमियों का कहना है कि इको पार्क में इंडोनेशिया शैली के आकर्षक झूले पिछले करीब तीन वर्षों से बंद पड़े हैं। कई बार मरम्मत होने के बावजूद इन्हें अब तक आमजन के लिए शुरू नहीं किया गया है, जिससे पर्यटकों में निराशा है। प्रकृति प्रेमियों ने क्षेत्र के सांसद, विधायक और वन विभाग से मांग की है कि बंद पड़ी सुविधाओं को शीघ्र शुरू कराया जाए। साथ ही यहां सफारी, जलपान गृह तथा अन्य पर्यटन सुविधाएं विकसित की जाएं, ताकि पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिल सके और वन विभाग के राजस्व में भी वृद्धि हो। उनका कहना है कि प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर यह क्षेत्र उचित सुविधाएं मिलने पर भीलवाड़ा जिले का प्रमुख पर्यटन डेस्टिनेशन बन सकता है।
बॉर्डर 2 तिरंगा यात्रा’ के साथ जयपुर और उदयपुर में म्यूज़िक और ज़ . . .
2026-08-12 13:19:07
राजस्थान शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल . . .
2026-08-12 12:20:49
शहरी निकाय प्रमुखों और जिला प्रमुखों की लॉटरी 13 अगस्त को जयपुर म . . .
2026-08-12 12:18:20
जयपुर में 16 नई इलेक्ट्रिक बसों की मंगलवार से शुरुआत की गई . . .
2026-08-12 12:27:51
बच्चों को सरप्राइज देने थिएटर पहुंचे एक्टर हिमांश-कोहली . . .
2026-08-12 12:25:01
दर्दनाक सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने स्कूल बस को मारी टक्कर, 19 स्कू . . .
2026-08-08 15:11:22