It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

विशाल कांवड़ यात्रा 9 को, 5000 शिवभक्त होंगे शामिल, 51 फीट की कांवड़ रहेगी मुख्य आकर्षण
By Lokjeewan Daily - 07-08-2026

- पूर्वांचल जनचेतना सेवा समिति का आयोजन
- निंबार्क आश्रम से हरणी महादेव जाएगी यात्रा
भीलवाड़ा लोकजीवन । पूर्वांचल जनचेतना सेवा समिति के तत्वावधान में  श्रावण मास में रविवार को कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा।  महंत मोहन शरण शास्त्री के पावन सानिध्य में यात्रा सुबह 8.30 बजे निंबार्क आश्रम, गांधीनगर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए हरणी महादेव मंदिर पहुंचेगी, जहां भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जलाभिषेक किया जाएगा।  कार्यक्रम को लेकर सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में महंत मोहनशरण शास्त्री ने बताया कि इस वर्ष की कांवड़ यात्रा को विशेष आध्यात्मिक स्वरूप प्रदान किया गया है। देश के विभिन्न पवित्र तीर्थस्थलों से लाए गए पावन जल को विशेष कलशों में एकत्रित कर कांवड़ में स्थापित किया जाएगा। इसी पवित्र जल से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया जाएगा। यात्रा के माध्यम से समाज में धार्मिक जागरूकता, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक एकता का संदेश भी दिया जाएगा। मीडिया प्रभारी विक्रम झा ने बताया कि इस वर्ष यात्रा में लगभग 5000 शिवभक्तों के शामिल होने की संभावना है। यात्रा का सबसे बड़ा आकर्षण 51 फीट की भव्य कांवड़ रहेगी। यात्रा के दौरान हर-हर महादेव एवं बोल बम के जयघोष, भजन-कीर्तन और ढोल-नगाड़ों की गूंज से पूरा वातावरण शिवमय रहेगा। सभी कांवडि़ए खुले पैर यात्रा करेंगे। महिला, पुरुष, युवा, बुजुर्ग एवं बच्चे बड़ी संख्या में इस धार्मिक यात्रा का हिस्सा बनेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा, सुरक्षा, भजन-कीर्तन एवं प्रसादी सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। हरणी महादेव मंदिर पहुंचने के बाद भगवान शिव का जलाभिषेक एवं विशाल भंडारे का आयोजन होगा। पूर्वांचल जनचेतना सेवा समिति के अध्यक्ष अरुण राय ने बताया कि यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में संरक्षक विजयानंद झा, आनंद राय, एच.एल. बघेल, अशोक सिंह, सचिव ओम प्रकाश सिंह, हंसराज यादव एवं संतोष झा सहित समिति के सभी सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

अन्य सम्बंधित खबरे