
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। कारोई के पूर्व सरपंच भगवती लाल टेलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लकर श्री सांवरिया हनुमान मंदिर कारोई के महंत बाबुगिरी जी सहित कई संतों व महंतों ने जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में मंहत बाबूगिरी जी ने बताया कि हाल ही में गंगापुर में आयोजित एक कांग्रेस समिति की बैठक के दौरान पूर्व सरपंच भगवती लाल टेलर ने उनका नाम लेकर अनर्गल और निराधार बयान दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की बयानबाजी से उनकी सामाजिक और धार्मिक छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है, जबकि उनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। ज्ञापन में महंत ने ग्राम पंचायत में पद के दुरुपयोग और नियमों के विपरीत फर्जी पट्टे जारी किए जाने का आरोप लगाते हुए इसकी निष्पक्ष जांच कराने का आग्रह किया है। उन्होंने पूर्व सरपंच के पूरे कार्यकाल और उसमें हुए घोटालों की जांच कराने की मांग रखी है। महंत बाबुगिरि जी सहित संतों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि 10 दिनों के भीतर इन आरोपों की निष्पक्ष जांच शुरू नहीं की जाती है, तो संपूर्ण भीलवाड़ा संत समाज अनशन पर बैठने को मजबूर होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनशन की स्थिति में उत्पन्न होने वाली समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालों में महंत संतदास जी, संत मयाराम जी, पूजारी मुरारी पांडे जी, पंडित श्री नारायण जोशी, गणेश प्रजापत सहित कई संत व महंत मौजूद थे।
बॉर्डर 2 तिरंगा यात्रा’ के साथ जयपुर और उदयपुर में म्यूज़िक और ज़ . . .
2026-08-12 13:19:07
राजस्थान शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल . . .
2026-08-12 12:20:49
शहरी निकाय प्रमुखों और जिला प्रमुखों की लॉटरी 13 अगस्त को जयपुर म . . .
2026-08-12 12:18:20
जयपुर में 16 नई इलेक्ट्रिक बसों की मंगलवार से शुरुआत की गई . . .
2026-08-12 12:27:51
बच्चों को सरप्राइज देने थिएटर पहुंचे एक्टर हिमांश-कोहली . . .
2026-08-12 12:25:01
दर्दनाक सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने स्कूल बस को मारी टक्कर, 19 स्कू . . .
2026-08-08 15:11:22