
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। पर्यावरण संरक्षण को समर्पित संगम उद्योग समूह द्वारा चलाया गया निशुल्क पौधा एवं ट्री गार्ड वितरण अभियान शुक्रवार को संपन्न हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक अशोक कोठारी ने संगम समूह की हरियाली बढ़ाने की पहल की सराहना करते हुए कहा कि पेड़ हमारे प्राण है और पौधारोपण राष्ट्र सेवा है। पौधा वितरण प्रभारी बाबूलाल जाजू ने बताया कि अभियान के तहत आमजन, स्कूल, कॉलेज, सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों को 86 हजार पौधों और 4650 ट्री गार्ड का वितरण किया जा चुका है। ट्री गार्ड वितरण प्रभारी हिम्मत पारीक एवं मुकेश अजमेरा ने बताया कि पहले से आवेदन कर चुके लाभार्थियों को टेलीफोन के माध्यम से सूचित कर ट्री गार्ड उपलब्ध करवाए जाते रहेंगे। पौधे एवं ट्री गार्ड वितरण में विद्यासागर सुराणा, गुमानसिंह पीपाड़ा, मुकेश अजमेरा, जमनालाल जोशी, दाताराम वर्मा, सत्यनारायण काबरा का सहयोग रहा। संगम समूह के अध्यक्ष रामपाल सोनी ने अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने वाले शहरवासियों, शिक्षण संस्थानों, सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ मीडिया प्रतिनिधियों का विशेष आभार व्यक्त किया। सोनी ने कहा कि भीलवाड़ा ने जिस उत्साह और जागरूकता के साथ पौधारोपण में भागीदारी निभाई, वह अनुकरणीय है। समूह के वाइस चेयरमैन एस एन मोदानी एवं प्रबंध निदेशक अनुराग सोनी ने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वितरित पौधों की नियमित देखभाल कर हम इस अभियान को केवल प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि स्थायी हरियाली में परिवर्तित करें।
बॉर्डर 2 तिरंगा यात्रा’ के साथ जयपुर और उदयपुर में म्यूज़िक और ज़ . . .
2026-08-12 13:19:07
राजस्थान शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल . . .
2026-08-12 12:20:49
शहरी निकाय प्रमुखों और जिला प्रमुखों की लॉटरी 13 अगस्त को जयपुर म . . .
2026-08-12 12:18:20
जयपुर में 16 नई इलेक्ट्रिक बसों की मंगलवार से शुरुआत की गई . . .
2026-08-12 12:27:51
बच्चों को सरप्राइज देने थिएटर पहुंचे एक्टर हिमांश-कोहली . . .
2026-08-12 12:25:01
दर्दनाक सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने स्कूल बस को मारी टक्कर, 19 स्कू . . .
2026-08-08 15:11:22