
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन । हमीरगढ़ नवनियुक्त तहसीलदार रामप्रसाद खटीक का शुक्रवार को वन्यजीव प्रेमियों ने इको पार्क पहुंचकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्हें इको पार्क की गतिविधियों, भावी विकास कार्यों और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े प्रस्तावों की जानकारी देते हुए इको पार्क विकास योजना पत्र एवं बुकलेट भेंट की गई। वन्यजीव प्रेमियों ने तहसीलदार खटीक से इको पार्क के समग्र विकास, हरित क्षेत्र के संरक्षण तथा वन्यजीव संवर्धन के लिए प्रशासनिक सहयोग का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इको पार्क पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ प्रकृति प्रेमियों और आमजन के लिए भी महत्वपूर्ण केंद्र बन सकता है। इसके विकास से क्षेत्र में पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा मिलेगा। तहसीलदार रामप्रसाद खटीक ने वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन के प्रयासों की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि प्रकृति एवं वन्यजीवों का संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी है और जनसहभागिता से ऐसे प्रयास अधिक प्रभावी बनते हैं। इस दौरान पीपल फॉर एनिमल्स के अध्यक्ष सत्यनारायण व्यास, शंकरलाल ओझा, अभि ओझा, जोरावर सिंह रूपालिया, कालूलाल गाडरी, बिहारीपुर बादल भांड तथा रामेश्वर अहीर सहित अनेक वन्यजीव प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में इको पार्क विकास योजना पत्र पर सभी ने हस्ताक्षर कर संरक्षण एवं विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।
बॉर्डर 2 तिरंगा यात्रा’ के साथ जयपुर और उदयपुर में म्यूज़िक और ज़ . . .
2026-08-12 13:19:07
राजस्थान शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल . . .
2026-08-12 12:20:49
शहरी निकाय प्रमुखों और जिला प्रमुखों की लॉटरी 13 अगस्त को जयपुर म . . .
2026-08-12 12:18:20
जयपुर में 16 नई इलेक्ट्रिक बसों की मंगलवार से शुरुआत की गई . . .
2026-08-12 12:27:51
बच्चों को सरप्राइज देने थिएटर पहुंचे एक्टर हिमांश-कोहली . . .
2026-08-12 12:25:01
दर्दनाक सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने स्कूल बस को मारी टक्कर, 19 स्कू . . .
2026-08-08 15:11:22