It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

ऊर्जा संरक्षण का संदेश लेकर हुआ ऊर्जा सखी संगम कार्यक्रम
By Lokjeewan Daily - 08-08-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। ऊर्जा संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ऊर्जा उपवास अभियान के अंतर्गत ऊर्जा सखी संगम का आयोजन महाराणा प्रताप सभागार में अपना संस्थान एवं नगर निगम भीलवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। वरिष्ठ नागरिक मंच की महिला सदस्यों द्वारा वन्देमातरम गान से प्रारंभ मुख्य वक्ता  चेतन सोलंकी जो कि सोलर मेन ऑफ इंडिया के नाम से जाने जाते हे ने ऊर्जा संरक्षण, सौर ऊर्जा के उपयोग तथा पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम की संयोजक साधना मेलाना, नारी शक्ति प्रमुख, चित्तौड़ प्रांत (पर्यावरण संरक्षण गतिविधि) ने  कार्यक्रम में अपना संस्थान एवं नगर निगम भीलवाड़ा से जुड़े पदाधिकारी, कार्यकर्ता, डॉल्फिन स्कूल, भारत विकास परिषद मीरा शाखा, सहकार भारती, प्लांट लवर  सोसायटी, वरिष्ठ नागरिक मंच, महावीर इंटरनेशनल कनक,स्पर्श फाउंडेशन, अखिल भारतीय क्षेत्रीय महासभा,दहेज विरोधी सक्रिय संघ, बीएससी,संगिनी जे एस जी,गर्ल्स कॉलेज,श्री प्राज्ञ जेन महिला मंडल,दिगम्बर जैन महिला महा समिति आदि संस्थाओं की महिला सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही।अपना संस्थान के प्रदेश सचिव विनोद मेलाना ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में यह संदेश पहुंचाना रहा कि ऊर्जा बचत प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है और छोटे-छोटे प्रयास मिलकर बड़े परिवर्तन का आधार बन सकते हैं।कार्यक्रम का संचालन श्रृष्टि सिंह राठौड़ ओर जिमी जेन ने किया। डॉल्फिन स्कूल एवं भीलवाड़ा सोशल क्रू विनीता गर्ग बी एस सी के सदसयों द्वारा ऊर्जा उपवास पर बहुत सुंदर नाटिकाएं किया गया। कार्यक्रम में अरुण छीपा ओर विनोद कोठारी आरती कोगटा, पुष्पा गोखरू आदि का विशेष सहयोग रहा।

अन्य सम्बंधित खबरे