It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

लहरिया महोत्सव में झूमीं महिलाएं, कल निकलेगी कांवड़ यात्रा
By Lokjeewan Daily - 08-08-2026

भीलवाड़ा। लोकजीवन। नया बापू नगर एफ सेक्टर स्थित श्री नर्बदेश्वर महादेव मंदिर में नर्बदेश्वर महादेव महिला मंडल एवं उत्तराखंड भजन मंडली के तत्वावधान में सावन लहरिया उत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक लहरिया वेशभूषा धारण कर भगवान शिव के भजनों पर नृत्य एवं संगीतमय प्रस्तुतियां दीं। पूरे मंदिर परिसर में शिवभक्ति का वातावरण बना रहा। महिला मंडल की सदस्या मीना मनोहरी ने बताया कि पारस चौधरी, दिनेश चामोदी, लक्ष्मी पाटीदार, पूजा विजयवर्गीय, गुड्डी टांक, आरती पाण्डे, एवं उत्तराखंड भजन मंडली के सदस्यों ने भगवान नर्बदेश्वर महादेव का मनोहारी श्रृंगार कर विशेष पूजा-अर्चना की।  मोहन चौधरी ने बताया कि रविवार प्रात:काल मंदिर मंडल के सदस्य जगदीश राय, किशोर मनोहरी, सुनीलदत शर्मा, बलवीर सिंह, महेश पाटीदार, प्रकाश सिंह, भोजराज सिंह एवं शिवलाल श्री त्रिवेणी महादेव से पैदल कांवड़ द्वारा श्रद्धालु तीन नदियों के संगम का पवित्र जल लेकर श्री नर्बदेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।

अन्य सम्बंधित खबरे