
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। महात्मा गांधी अस्पताल की मातृ एवं शिशु इकाई स्थित मदर मिल्क बैंक में विश्व स्तनपान सप्ताह का भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। सप्ताह भर चले इस जागरूकता अभियान के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं और प्रतिभागियों को समारोह में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ.पूजा गगराड़े ने नवजात शिशु के लिए मां के दूध को अमृत समान बताते हुए इसके प्रति जागरूकता फैलाने पर जोर दिया। इस अवसर पर एमजीएच अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़, मदर मिल्क बैंक इंचार्ज डॉ. इंदिरा सिंह एवं डॉ. कुलदीप सिंह ने भी विचार व्यक्त करते हुए स्तनपान के चिकित्सीय महत्व और शिशु स्वास्थ्य में मदर मिल्क बैंक की भूमिका पर प्रकाश डाला। समारोह में नर्सिंग अधीक्षक ओमप्रकाश जीनगर, उपाधीक्षक मुकुटराज सिंह शक्तावत, जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर के प्रिंसिपल सत्यकाम, लोकेश शर्मा, मिल्क बैंक से नर्सिंग प्रभारी प्रेम जाट, रोशलीन जोसफ, लक्ष्मी विश्रोई, लक्ष्मी जादू सहित अस्पताल के समस्त सीनियर वार्ड इंचार्ज विशेष रूप से मौजूद रहे। सीएलएमसी स्टाफ के साथ-साथ एमबीबीएस और नर्सिंग स्टूडेंट्स के द्वारा स्तनपान प्रोत्साहन के लिए सप्ताह भर उत्कृष्ट कार्य करने वाले संभागियों की अतिथियों ने सराहना की।
बॉर्डर 2 तिरंगा यात्रा’ के साथ जयपुर और उदयपुर में म्यूज़िक और ज़ . . .
2026-08-12 13:19:07
राजस्थान शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल . . .
2026-08-12 12:20:49
शहरी निकाय प्रमुखों और जिला प्रमुखों की लॉटरी 13 अगस्त को जयपुर म . . .
2026-08-12 12:18:20
जयपुर में 16 नई इलेक्ट्रिक बसों की मंगलवार से शुरुआत की गई . . .
2026-08-12 12:27:51
बच्चों को सरप्राइज देने थिएटर पहुंचे एक्टर हिमांश-कोहली . . .
2026-08-12 12:25:01
दर्दनाक सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने स्कूल बस को मारी टक्कर, 19 स्कू . . .
2026-08-08 15:11:22