It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

मेवाड़ में अच्छी बरसात की कामना के लिए निकाल रहे पैदल 900 किलोमीटर की कावड़ यात्रा
By Lokjeewan Daily - 08-08-2026

- 10 अगस्त को भीलवाड़ा में होगा  स्वागत
- ऋषिकेश नीलकंठ महादेव से शुरू हुई यात्रा
भीलवाड़ा लोकजीवन। मेवाड़ धरा में मानसून की बेरुखी के बीच अच्छी वर्षा की कामना को लेकर ऋषिकेश स्थित नीलकंठ महादेव धाम से शुरू हुई 24 कांवडिय़ों की कठिन और भक्तिमय 900 किलोमीटर की नंगे पांव पैदल यात्रा 10 अगस्त को भीलवाड़ा पहुंचेगी। 31 जुलाई से शुरू हुई इस पावन कांवड़ यात्रा के भीलवाड़ा प्रवेश पर नगरवासियों द्वारा जगह-जगह पलक-पावड़े बिछाकर भव्य स्वागत किया जाएगा। यह धार्मिक यात्रा नागा साधु संतों के सानिध्य में निकाली जा रही है। यात्रा में नीलकंठ महादेव से लाए गए पवित्र गंगाजल को 11 अगस्त को अपराह्न 3 बजे संन्यास आश्रम देवली (पुर), चारभुजा नाथ देवली, कालाजी बावजी जवासिया सहित मेवाड़ के शिवालयों में अर्पित करने का संकल्प लिया गया है।  पूरे 900 किलोमीटर के दुर्गम मार्ग पर कांवड़िए आस्था और दृढ़ संकल्प के साथ खुले पांव आगे बढ़ रहे हैं। कांवड़ यात्रा का मार्गदर्शन पूज्य महंत रामगिरी महाराज (नागा बाबा), महंत आजाद गिरी महाराज (नागा बाबा) तथा देवली आश्रम के महंत प्रांजजय गिरी महाराज (नागा बाबा) द्वारा किया जा रहा है। संतों के कलशों में जल भरने के बाद कांवड़िए हर-हर महादेव और बम-बम भोले के गगनभेदी जयकारों के साथ निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।  यात्रा के दौरान दो ट्रैक्टरों के माध्यम से कांवडय़िों के लिए भोजन, अल्पाहार तथा विश्राम की संपूर्ण व्यवस्था साथ-साथ चल रही है, जिससे यात्रा निर्विघ्न रूप से जारी है। समाजसेवी छोटू सिंह पूरावत ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 अगस्त को भीलवाड़ा पहुंचने पर कांवड़ यात्रा का  मुख्य स्वागत सुखाडय़िा सर्कल पर दुर्गेश शर्मा, कैलाश व्यास, दीपक व्यास एवं अन्य धर्मप्रेमी बंधुओं की ओर से कांवडय़िों पर पुष्प वर्षा कर किया जाएगा। भीलवाड़ा आगमन के दौरान शहर का माहौल पूरी तरह शिवमय नजर आएगा। श्रद्धालुओं द्वारा कांवडय़िों का स्वागत कर उनके द्वारा लाए गए पवित्र जल का पूजन किया जाएगा। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य मेवाड़ क्षेत्र में पर्याप्त वर्षा होना है। यात्रा के नगर प्रवेश को लेकर स्थानीय धर्मप्रेमियों और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। यात्रा में सूर्यवीर सिंह पुरावत, हजारीलाल जाट, प्रहलाद जाट, देवेंद्र सिंह पुरावत, नंदलाल गाडरी, सत्यनारायण जाट, महेश प्रताप सिंह पुरावत, बबलू सुथार सहित 24 कांवडि़ए निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।

अन्य सम्बंधित खबरे