It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

झरिया महादेव के जंगल में पेड़ से लटका मिला छात्र का शव, भाई ने जताई हत्या की आशंका
By Lokjeewan Daily - 08-08-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन।  छोटी बिजौलिया स्थित प्रसिद्ध झरिया महादेव के जंगलों में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक 22 वर्षीय कॉलेज छात्र का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान महेंद्र पुत्र गोपाल बलाई (22) के रूप में हुई है, जो शुक्रवार से लापता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है। एसआई दल्ला राम व हेड कांस्टेबल जुगराज ने बताया कि मृतक महेंद्र शुक्रवार सुबह अपनी बहन को बिजौलिया छोडऩे आया था, लेकिन इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने दिनभर अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर शुक्रवार शाम बिजौलिया थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार सुबह जंगल में बकरी चराने गए एक स्थानीय चरवाहे ने पेड़ से शव लटका देखकर ग्रामीणों और परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पुलिस दल तत्काल मौके पर पहुंचा। घटनास्थल का दृश्य संदिग्ध नजर आया; मृतक की बाइक कुछ दूरी पर खड़ी थी, जबकि उसका मोबाइल फोन और चाबी शव के ठीक नीचे जमीन पर पड़े मिले। मृतक बीए सेकेंड ईयर का छात्र बताया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए भीलवाड़ा से विशेष फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी टीम को मौके पर बुलाया गया, जिसने साक्ष्य जुटाए हैं। घटना के बाद मृतक के भाई लोकेश ने रंजिश के चलते हत्या कर साक्ष्य छिपाने की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। थाना पुलिस का कहना है कि परिजनों की रिपोर्ट और स्नस्रु टीम की रिपोर्ट के आधार पर हर पहलू से निष्पक्ष जांच की जा रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

अन्य सम्बंधित खबरे