
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन । महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बापू नगर में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्ति से ओत-प्रोत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में आयोजित इस रैली का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करना तथा 'राष्ट्र सर्वोपरि का संदेश देना था। रैली का नेतृत्व विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सारिका चतुर्वेदी ने किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में विशाल राष्ट्रीय ध्वज और देशभक्तिपूर्ण स्लोगन की तख्तियां थामकर 'भारत माता की जय और वंदे मातरम के गगनभेदी नारे लगाए। प्रधानाध्यापिका चतुर्वेदी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त शिक्षक स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद रहे
बॉर्डर 2 तिरंगा यात्रा’ के साथ जयपुर और उदयपुर में म्यूज़िक और ज़ . . .
2026-08-12 13:19:07
राजस्थान शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल . . .
2026-08-12 12:20:49
शहरी निकाय प्रमुखों और जिला प्रमुखों की लॉटरी 13 अगस्त को जयपुर म . . .
2026-08-12 12:18:20
जयपुर में 16 नई इलेक्ट्रिक बसों की मंगलवार से शुरुआत की गई . . .
2026-08-12 12:27:51
बच्चों को सरप्राइज देने थिएटर पहुंचे एक्टर हिमांश-कोहली . . .
2026-08-12 12:25:01
दर्दनाक सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने स्कूल बस को मारी टक्कर, 19 स्कू . . .
2026-08-08 15:11:22