
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। कोली समाज विकास ट्रस्ट, भीलवाड़ा की ओर से आयोजित सावन महोत्सव के तहत सोमवार को 251 कावडिय़ों की यात्रा निकाली गई। कावड़ यात्रा पंचायत भवन, कोली मोहल्ले से प्रारंभ होकर वीरांगना झलकारी बाई सर्किल, पेट्रोल पंप एवं आदर्श नगर गेट होते हुए आदर्श नगर स्थित बढ़लेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में भगवान शिव के प्रति गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिला। कावडिय़ों द्वारा मां नर्मदा के ओंकारेश्वर, मां गंगा के हरिद्वार एवं तीर्थराज पुष्कर से लाए गए पवित्र जल को मंदिर में पहुंचाया गया। इसके बाद तीनों तीर्थों के पवित्र जल के त्रिवेणी संगम जल से बढ़लेश्वर महादेव शिवलिंग का अभिषेक कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने अनूठे तरीके से स्वागत किया। मंदिर की सीढय़िों से लेकर गर्भगृह तक पुष्प बिछाकर कावडय़िों का स्वागत किया गया। कावडय़िों के पैरों के नीचे गुलाब के पुष्प बिछाए गए, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया। कार्यक्रम में गोविंद साईं हरिश्रेवा आश्रम सनातन मंदिर, भीलवाड़ा के संत मायाराम ने बढ़लेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए और पूजा-अर्चना में भाग लिया।
मंदिर पहुंचने पर बढ़लेश्वर महादेव मंदिर के पंडित रामचंद्र मंडिया ने संत मायाराम का तिलक लगाकर एवं मारवाड़ी साफा पहनाकर स्वागत किया। कोली समाज विकास ट्रस्ट के सचिव मुरलीधर लोरवाडिया ने बताया कि सावन महोत्सव के तहत आयोजित यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकजुटता और महिला सशक्तिकरण का संदेश देने वाला रहा। रामलाल, मोतीसिंह, भगीरथ, खेमचंद, राकेश, मोतीलाल, महेंद्र कुमार, रूपलाल, सोहनलाल, सेवंतीलाल, नरेंद्र कुमार, लक्ष्मीनारायण, अशोक, मोहनलाल सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। महिला मंडल की ओर से अंतिमा, अंजना, जानकी, मधु, राजेश्वरी, दुर्गा, पूजा, शालिनी, संगीता, सुनीता, अजय, पार्वती सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।
बॉर्डर 2 तिरंगा यात्रा’ के साथ जयपुर और उदयपुर में म्यूज़िक और ज़ . . .
2026-08-12 13:19:07
राजस्थान शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल . . .
2026-08-12 12:20:49
शहरी निकाय प्रमुखों और जिला प्रमुखों की लॉटरी 13 अगस्त को जयपुर म . . .
2026-08-12 12:18:20
जयपुर में 16 नई इलेक्ट्रिक बसों की मंगलवार से शुरुआत की गई . . .
2026-08-12 12:27:51
बच्चों को सरप्राइज देने थिएटर पहुंचे एक्टर हिमांश-कोहली . . .
2026-08-12 12:25:01
दर्दनाक सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने स्कूल बस को मारी टक्कर, 19 स्कू . . .
2026-08-08 15:11:22