It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

महंत मोहनशरण शास्त्री ने की 51 जोड़ों के विराट सामूहिक विवाह सम्मेलन की घोषणा
By Lokjeewan Daily - 11-08-2026

भीलवाडा लोकजीवन। श्री निंबार्क पारमार्थिक सेवा न्यास के तत्वावधान में ट्रस्ट के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक महंत मोहन शरण शास्त्री ने पदाधिकारियों एवं सदस्यों के आग्रह पर 51 जोड़ों के विराट सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने की घोषणा की है। यह सेवा ट्रस्ट का द्वितीय विराट सामूहिक विवाह सम्मेलन होगा। घोषणा होते ही ट्रस्ट परिवार के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में भारी उत्साह देखने को मिला। सामूहिक विवाह सम्मेलन की शुभ घोषणा के साथ ही धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार आयोजित होने वाले तुलसी-शालिग्राम भगवान के विवाह उत्सव के लिए जजमानों के नामों का भी ऐलान कर दिया गया। विवाह सम्मेलन में ठाकुर जी (शालिग्राम जी) के जजमान बनने की पावन जिम्मेदारी ट्रस्ट के युवा राष्ट्रीय संरक्षक प्रहलाद सोनी एवं भीलवाड़ा महिला जिला प्रभारी सीमा सोनी ने स्वीकार की है। मां तुलसी के जजमान बनने का सौभाग्य कोटा-झालावाड़ डेयरी के प्रबंध निदेशक (एमडी) प्रमोद चारण को प्राप्त हुआ है। ट्रस्ट परिवार की ओर से सभी नव-घोषित जजमानों एवं सहयोगियों का हार्दिक अभिनंदन किया गया।

अन्य सम्बंधित खबरे