It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

मेहंदी की लकीरों में उभरी सांवरिया सेठ की छवि, पूजा सेन की कला बनी आकर्षण का केंद्र
By Lokjeewan Daily - 11-08-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। कला के प्रति जुनून और भगवान के प्रति आस्था जब एक साथ जुड़ती है तो एक अनूठी कृति जन्म लेती है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला भीलवाड़ा जिले के आसींद की रहने वाली पूजा सेन की मेहंदी कला में। पूजा सेन ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का परिचय देते हुए मेहंदी से श्री सांवरिया सेठ जी की मनमोहक तस्वीर तैयार की है। मेहंदी की बारीक रेखाओं और बेहद सूक्ष्म डिजाइन के माध्यम से सांवरिया सेठ जी की छवि को उकेरना अपने आप में चुनौतीपूर्ण कार्य है। पूजा सेन ने अपनी मेहनत, धैर्य और रचनात्मक सोच के साथ इस कार्य को पूरा किया। तैयार तस्वीर में मेहंदी की कलाकारी के साथ भगवान श्री सांवरिया सेठ के प्रति उनकी श्रद्धा भी साफ नजर आती है। पूजा सेन का कहना है कि मेहंदी उनके लिए केवल हाथों पर डिजाइन बनाने की कला नहीं है, बल्कि इसके जरिए वह अपनी भावनाओं और भक्ति को भी व्यक्त करती हैं। सांवरिया सेठ जी की तस्वीर मेहंदी से बनाने का विचार भी इसी आस्था से प्रेरित रहा। पूजा सेन की इस अनोखी कलाकृति को देखने वाले लोग उनकी बारीक कारीगरी और रचनात्मकता की सराहना कर रहे हैं। स्थानीय स्तर पर भी उनकी इस कला को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। पूजा सेन ने अपनी मेहनत और हुनर के माध्यम से यह संदेश दिया है कि कला में भक्ति का भाव जुड़ जाए तो साधारण मेहंदी भी एक खूबसूरत कलाकृति का रूप ले सकती है।

अन्य सम्बंधित खबरे