It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

ऋषिकेश से भीलवाड़ा तक 900 किलोमीटर लंबी नंगे पांव पदयात्रा पूर्ण, कावडिय़ों का स्वागत
By Lokjeewan Daily - 11-08-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। मेवाड़ क्षेत्र में अच्छी वर्षा और खुशहाली की मंगल कामना को लेकर ऋषिकेश स्थित नीलकंठ महादेव धाम से 900 किलोमीटर लंबी नंगे पांव पदयात्रा कर पवित्र गंगाजल लेकर पहुंचे 24 कांवडय़िों का सोमवार को भीलवाड़ा शहर आगमन पर श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। सुखाडय़िा सर्कल पर कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश व्यास, उपाध्यक्ष दुर्गेश शर्मा एवं जिला इंटक अध्यक्ष दीपक व्यास के नेतृत्व में सैकड़ों साथियों ने कांवडय़िों पर पुष्प वर्षा कर और 'हर-हर महादेव' के जयघोष के साथ पलक-पावड़े बिछाकर अगवानी की। इस अवसर पर अविचल व्यास, जुगल किशोर शर्मा, करणवीर व्यास, गोपाल शर्मा, भैरुलाल पारीक, कार्यालय सचिव सत्यनारायण सेन, सेवादल अध्यक्ष रामराज मीणा, कन्हैयालाल शर्मा, नंदलाल गाडरी, भारत सिंह चुंडावत, गोरुखान कायमखानी एवं अन्य सहयोगियों द्वारा कांवडय़िों को दुपट्टा एवं माला पहनाकर भावभीना स्वागत व अभिनंदन किया गया। साथ ही यात्रा की अगुवाई कर रहे पूज्य महंत आजाद गिरी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया गया। नागा साधु-संतों पूज्य महंत रामगिरी महाराज, महंत आजाद गिरी महाराज भोजान वाले और देवली संन्यास आश्रम के महंत प्रांजय गिरी महाराज के सानिध्य व मार्गदर्शन में 31 जुलाई से शुरू हुई यह कठिन और आस्था से पूर्ण यात्रा के भीलवाड़ा आने से पूरे शहर का माहौल शिवमय हो गया।  इस 900 किलोमीटर की दुर्गम यात्रा में समाजसेवी छोटूसिंह पुरावत ने बताया कि यह 7वीं डाक कावड़ है। इसे लाने वाले गुरुजी के शिष्य सत्यनारायण जाट, हजारी लाल जाट, सूर्यवीर सिंह पुरावत, देवीलाल जाट, देवेंद्र सिंह पुरावत, मगनी राम जाट, गोपाल लाल जाट, महेश प्रताप सिंह पुरावत, ओमप्रकाश प्रजापत, नन्दलाल गाडरी, कैलाश गाडरी, मिठू जाट, परमेश्वर गाडरी, राधेश्याम गाडरी, प्रह्लाद जाट, भोजराज जाट, बबलु सुथार, भंवर गाडरी, शिवा गाडरी, महावीर सुथार, मोहन जाट, महेंद्र लुहार कावड़ यात्रा सहित कुल 24 कांवडि़ए शामिल रहे।  

अन्य सम्बंधित खबरे