
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। सवाईपुर कस्बे के निकटवर्ती चावंडिया व बनकाखेड़ा कस्बे के बीच पेट्रोल पंप के पास रिमझिम बारिश के बीच कुछ समय के अंतराल में दो सडक़ हादसे हो गए, जिसमें तीन गायों की मौत हो गई, वहीं दो जने घायल हो गए । सूचना पर सवाईपुर चौकी पुलिस व हाईवे पेट्रोलियम की टीम मौके पर पहुंची । कांस्टेबल संदीप कुमार ने बताया कि नेशनल हाईवे पर बनकाखेड़ा व चावंडिया के बीच पेट्रोल पंप के पास भीलवाड़ा की तरफ जा रही एक पिकअप तीन गायों सेटकरा गई, टक्कर इतनी जबरदस्ती तीनों गायों की मौके पर ही मौत हो गई, वही पिकअप अनियंत्रण होकर सडक़ किनारे खाई में जा पलटी, गनिमत रही कि इसमें पिकअप सवार किसी को कोई गंभीर चोटे नहीं आई । वहीं इसके कुछ ही देर बाद भीलवाड़ा से रतनगढ़ रोडवेज बस सवाईपुर की तरफ जा रही थी, इसी दौरान आगे चल रही एक बाइक को रोडवेज ने टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार बनकाखेड़ा निवासी चेतन पिता प्रभु लाल आचार्य व बंटी घायल हो गया । जिसको निजी वाहन की मदद से बनकाखेड़ा चिकित्सालय भेजा, जहां उपचार के बाद चेतन को छुट्टी दे दी, वहीं बंटी को भीलवाड़ा भेजो गया। रोडवेज बस के अनियंत्रण होकर सडक़ से नीचे उतरने से कुछ सवारियों को हल्की चोटें आई । मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया, वहीं रोडवेज में सवार सवारी में चीख-पुकार मच गई । दुर्घटना की सूचना मिलते ही सवाईपुर चौकी पुलिस व हाईवे पेट्रोलियम की टीम मौके पर पहुंची । मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों व राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई।
बॉर्डर 2 तिरंगा यात्रा’ के साथ जयपुर और उदयपुर में म्यूज़िक और ज़ . . .
2026-08-12 13:19:07
राजस्थान शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल . . .
2026-08-12 12:20:49
शहरी निकाय प्रमुखों और जिला प्रमुखों की लॉटरी 13 अगस्त को जयपुर म . . .
2026-08-12 12:18:20
जयपुर में 16 नई इलेक्ट्रिक बसों की मंगलवार से शुरुआत की गई . . .
2026-08-12 12:27:51
बच्चों को सरप्राइज देने थिएटर पहुंचे एक्टर हिमांश-कोहली . . .
2026-08-12 12:25:01
दर्दनाक सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने स्कूल बस को मारी टक्कर, 19 स्कू . . .
2026-08-08 15:11:22