
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। जिले के सुवाणा कस्बे में बीती रात बेखौफ बदमाशों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने एक सर्राफा दुकान की दीवार में सेंध लगाकर वारदात को अंजाम दिया और करीब 2 किलो चांदी के आभूषण, 7 हजार रुपये नकदी व दो वेट मशीनें समेटकर रफूचक्कर हो गए। घटना का खुलासा सुबह दुकान खोलने पर हुआ। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सुवाणा कस्बे स्थित 'वर्धमान ज्वैलर्स' को चोरों ने निशाना बनाया। शातिर चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार में बड़ा गोल सुराख बनाया और अंदर दाखिल हो गए। दुकान में घुसते ही चोरों ने पूरे सामान को खंगाला और वहां रखे चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के बाद चोर ज्वैलरी के खाली डिब्बे व अन्य सामान दुकान के पीछे ही फेंककर फरार हो गए।
2 किलो चांदी, नकदी व कांटा मशीनें चुराईं
व्यापारी के अनुसार, चोर दुकान में रखे लगभग 2 किलोग्राम वजन के चांदी के विभिन्न आभूषण और गल्ले (कैश काउंटर) में रखी 7 हजार रुपये की नकदी चुरा ले गए। इतना ही नहीं, बदमाशों ने जेवरात का वजन तोलने के लिए इस्तेमाल में लाई जाने वाली दो इलेक्ट्रॉनिक वेट (कांटा) मशीनें भी समेट लीं और ले गए।
सुबह दुकान खोलने पर फैला मिला सामान
घटना की जानकारी मंगलवार सुबह तब हुई जब दुकान मालिक कमलेश चपलोत दुकान खोलने पहुंचे। उन्होंने जैसे ही शटर उठाया, अंदर का नजारा देख दंग रह गए। दुकान का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और पीछे की दीवार में बड़ा छेद बना हुआ था। सेंधमारी देखते ही उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी।
पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी और सुराग
वारदात की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस जाब्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौका-मुआयना कर साक्ष्य जुटाए और दुकान मालिक कमलेश चपलोत की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की धरपकड़ के लिए क्षेत्र में तलाश शुरू कर दी है। कस्बे के मुख्य बाजार के पास स्थित सर्राफा दुकान में सेंधमारी की इस घटना से स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व भय का माहौल है। व्यापार मंडल ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर चोरी गया माल बरामद करने की मांग की है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संदिग्धों की तलाश जारी है और जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
बॉर्डर 2 तिरंगा यात्रा’ के साथ जयपुर और उदयपुर में म्यूज़िक और ज़ . . .
2026-08-12 13:19:07
राजस्थान शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल . . .
2026-08-12 12:20:49
शहरी निकाय प्रमुखों और जिला प्रमुखों की लॉटरी 13 अगस्त को जयपुर म . . .
2026-08-12 12:18:20
जयपुर में 16 नई इलेक्ट्रिक बसों की मंगलवार से शुरुआत की गई . . .
2026-08-12 12:27:51
बच्चों को सरप्राइज देने थिएटर पहुंचे एक्टर हिमांश-कोहली . . .
2026-08-12 12:25:01
दर्दनाक सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने स्कूल बस को मारी टक्कर, 19 स्कू . . .
2026-08-08 15:11:22