It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

शहर में सजेगा शल्य चिकित्सकों का महाकुंभ, देशभर के 500 सर्जन लेंगे भाग
By Lokjeewan Daily - 12-08-2026

- लैप्रोस्कोपिक सर्जरी में बड़े परिवर्तन पर करेंगे मंथन
- लाइव ऑपरेटर टेलीकास्ट रहेगा मुख्य आकर्षण
भीलवाड़ा। राजस्थान एसोसिएशन ऑफ मिनिमल एक्सेस सर्जन्स का 18वां वार्षिक राज्य स्तरीय सम्मेलन रामास 2026 5 व 6 सितंबर को शहर के गुलाबबाग में होगा। कृष्णा हॉस्पिटल सम्मेलन के सचिवालय के रूप में मेजबानी करेगा। सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से 500 से अधिक डॉक्टर्स भाग लेंगे। कृष्णा हॉस्पिटल में हुई प्रेस वार्ता में आयोजन समिति के ऑर्गनाइजिंग चेयरमैन डॉ. कैलाश काबरा ने बताया कि सम्मेलन में लैप्रोस्कोपिक सर्जरी में बड़े परिवर्तन पर मंथन, जटिल सर्जरी की आधुनिक तकनीकों पर चर्चा होगी। लेजर प्रोक्टोलॉजी के तहत पाइल्स, फिस्टुला, फिशर एवं स्त्री रोग संबंधी बीमारियों जैसे गर्भाशय की गांठ और फाइब्रॉएड के अत्याधुनिक बिना चीरे वाले इलाज पर विशेष सत्र रखे जाएंगे, जिनमें डॉ. संगीता काबरा और डॉ. अवलेश शर्मा प्रमुख भूमिका निभाएंगे।
सम्मेलन स्थल पर होगा जटिल ऑपरेशनों का प्रसारण
प्रमुख आकर्षण लाइव ऑपरेटर टेलीकास्ट रहेगा। इसके विभिन्न शहरों के अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटरों से सीधे जटिल ऑपरेशनों का प्रसारण सम्मेलन स्थल पर किया जाएगा, विशेषज्ञ सर्जन्स इन ऑपरेशनों की तकनीकों, बारीकियों और व्यावहारिक पहलुओं पर चर्चा करेंगे। सम्मेलन में रोबोटिक सर्जरी, सर्जरी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसके बढ़ते उपयोग, एडवांस्ड लैप्रोस्कोपी और मास्टर वीडियो पर भी विशेष संवाद होंगे।
तैयारियों में जूटे सरकारी व निजी अस्पतालों के सर्जन
तैयारियों में रामास के फाउंडर प्रेसिडेंट डॉ. एके माथुर जयपुर, स्टेट प्रेसिडेंट डॉ. उमेश दत्ता शर्मा, आयोजन समिति के सचिव डॉ. पंकज अग्रवाल, ट्रेजरर डॉ. भूपत सारणी, को-चेयरमैन डॉ. पवन बंसल, एग्जीक्यूटिव चेयरमैन डॉ. कैलाश भंडारी, साइंटिफिक चेयरमैन डॉ. आरएस सोभानी, डॉ. दिनेश गुप्ता, डॉ. योगेश दरगड़, डॉ. एसपी शर्मा सहित सरकारी व निजी अस्पतालों के सभी सर्जन लगे हुए हैं। 2

अन्य सम्बंधित खबरे