
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। वृंदावन ग्रुप की ओर से सावन के पवित्र महीने के उपलक्ष्य में सावन महोत्सव का भव्य आयोजन उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम प्रभारी आशा रामावत ने बताया कि कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया और पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर सावन के गीतों पर रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। संयोजक विमला झंवर और नीता जैन ने बताया कि समारोह की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई। इसके बाद महिलाओं ने सावन के मल्हार, कजरी और भोलेनाथ के भजनों की सुमधुर प्रस्तुतियां देकर पूरे माहौल को भक्तिमय और संगीतमय बना दिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं और रोचक खेलों का भी आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर गीता मूंदड़ा, संध्या अगीवाल, विमला झंवर, नीता जैन, संगीता
बाबेल, कुसुम जाजू, सुनीता सारड़ा, मधु सारडा, सोना लड्डा, सरला झंवर तथा संगीता सारड़ा सहित कई गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं। इस मौके पर संयोजक रामावत ने कहां की ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में आपसी सौहार्द, प्रेम और भाईचारा बढ़ता है तथा अपनी समृद्ध परंपराओं और संस्कृति को सहेजने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम का समापन सावन के झूले झूलने और अल्पाहार के साथ आनंदपूर्वक हुआ।
बॉर्डर 2 तिरंगा यात्रा’ के साथ जयपुर और उदयपुर में म्यूज़िक और ज़ . . .
2026-08-12 13:19:07
राजस्थान शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल . . .
2026-08-12 12:20:49
शहरी निकाय प्रमुखों और जिला प्रमुखों की लॉटरी 13 अगस्त को जयपुर म . . .
2026-08-12 12:18:20
जयपुर में 16 नई इलेक्ट्रिक बसों की मंगलवार से शुरुआत की गई . . .
2026-08-12 12:27:51
बच्चों को सरप्राइज देने थिएटर पहुंचे एक्टर हिमांश-कोहली . . .
2026-08-12 12:25:01
दर्दनाक सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने स्कूल बस को मारी टक्कर, 19 स्कू . . .
2026-08-08 15:11:22