It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

चैनपुरा में बुजुर्ग महिला की हत्या कर जेवरात लूटे, सुबह छत के रास्ते अंदर घुसे परिजनों को मिली लाश
By Lokjeewan Daily - 12-08-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। बदनोर क्षेत्र के चैनपुरा गांव में बुधवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक 70 वर्षीया बुजुर्ग महिला की हत्या कर लूटपाट की वारदात सामने आई। अज्ञात बदमाश घर में घुसकर महिला की बेरहमी से हत्या कर सोने-चांदी के भारी जेवरात समेटकर फरार हो गए। मृतका की पहचान चैनपुरा निवासी सीता देवी रेगर (70) पत्नी स्व. कैलाश रेगर के रूप में हुई है। घटना के बाद से ही गांव में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है। घटना का खुलासा बुधवार सुबह करीब 7 बजे हुआ। पड़ोस में रहने वाले उनके पोते कैलाश रेगर जब रोज की तरह दादी को दूध देने पहुंचे और आवाज लगाई, तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिलने पर अनहोनी की शंका हुई। इसके बाद परिजन छत के रास्ते घर के भीतर दाखिल हुए, जहां कमरे में सीता देवी का शव लहुलूहान अवस्था में पड़ा मिला। यह दृश्य देखते ही परिजनों के होश उड़ गए और कोहराम मच गया। शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतका सीता देवी पाबूजी मंदिर के पास स्थित अपने मकान में अकेली रहती थीं। उनका एक बेटा अहमदाबाद में मजदूरी करता है, जबकि चार विवाहित बेटियां अपने-अपने ससुराल में हैं। बदमाशों ने बुजुर्ग महिला को अकेला पाकर वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात लुटेरे घर से लगभग आधा किलो चांदी के जेवरात, सोने की मंडली और अन्य गहने लूटकर ले गए। पुलिस का मानना है कि लूट के दौरान विरोध करने या पहचान उजागर होने के डर से बदमाशों ने महिला की हत्या कर दी।
ब्यावर से बुलाई विशेष टीम, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
सूचना मिलते ही बदनोर थाना अधिकारी शंभूदयाल मीणा पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए ब्यावर से एफएसएल और विशेष पुलिस टीम  को भी मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। थानाधिकारी ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को ट्रेस कर वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
फोटो... लोकेश 11
---------------------

अन्य सम्बंधित खबरे