
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
- 7 दिन केअल्टीमेटम की चेतावनी
भीलवाड़ा लोकजीवन । राजस्थान नर्सेज यूनियन के बैनर तले राजमेस संविदा नर्स ग्रेड-2के कार्मिकों ने पिछले तीन महीनों से वेतन का भुगतान नहीं होने और एम्प्लॉई आईडी जारी न किए जाने के विरोध में मोर्चा खोल दिया है। यूनियन ने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर 7 दिन में समस्या का समाधान न होने पर संपूर्ण कार्य बहिष्कार की सीधी चेतावनी दी है। यूनियन के जिलाध्यक्ष लक्की ब्यावट के नेतृत्व में बड़ी संख्या में संविदा नर्सेज ने आर.वी.आर.एस. मेडिकल कॉलेज, भीलवाड़ा के प्राचार्य एवं नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा। नर्सेज ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि राजमेस के तहत पदभार ग्रहण करने के बाद से वे लगातार 3 महीनों से निष्ठापूर्वक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके बावजूद न तो उनका वेतन जारी किया गया है और न ही एम्प्लॉई आईडी को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी दी जा रही है। लंबे समय से मानदेय न मिलने से संविदा कर्मचारियों के सामने गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। नर्सेज यूनियन ने स्पष्ट किया कि यदि 7 दिनों के भीतर बकाया वेतन का भुगतान और आईडी जारी करने की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई, तो जिले भर के संविदा नर्स ग्रेड-ढ्ढढ्ढ कर्मचारी कामकाज का पूरी तरह बहिष्कार करेंगे। साथ ही भविष्य में हर माह समय पर वेतन जारी करने की मांग रखी गई है। यदि स्वास्थ्यकर्मी हड़ताल पर जाते हैं, तो जिले की चिकित्सा व्यवस्था चरमरा सकती है। प्रशासन को समय रहते वार्ता कर इस वित्तीय समस्या का समाधान निकालना होगा।
राजस्थानी परिधानों और हस्तशिल्प पर जापानी पर्यटकों की नजर . . .
2026-09-26 17:19:20
प्रदेश की 65 हजार महिला वार्ड-पंच, 7200 महिला सरपंच बनेंगी . . .
2026-09-24 13:05:30
जयपुर के दौलतपुरा इलाके में नकली खाद की फैक्ट्री पकड़ी . . .
2026-09-24 12:58:55
जयपुर-दिल्ली हाईवे पर स्थित निम्स हॉस्पिटल में देर रात 11 बजे आग . . .
2026-09-26 17:11:53
जयपुर नगर निगम में डिप्टी मेयर के लिए वोटिंग शुरू . . .
2026-09-26 17:08:56
एसीएस भास्कर ए. सावंत ने हेल्पलाइन और वीसी के माध्यम से सुनी परिव . . .
2026-09-24 13:15:21