
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। विश्व फार्मासिस्ट दिवस के उपलक्ष्य में आगामी 25 सितंबर 2026 को भीलवाड़ा के जिला अस्पताल परिसर स्थित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन भवन में राज्यस्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर फार्मासिस्टों में खासा उत्साह है। समारोह के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन सीएमएचओ डॉ. संजीव शर्मा, पीएमओ डॉ. अरुण गोड़, सहायक औषधि नियंत्रक महेंद्र सिंह शेखावत तथा जिला केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन व्यास व कार्यकारिणी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष की थीम स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना रखी गई है। राजस्थान फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रवि ओझा व जिला सचिव दीपक दाधीच ने बताया कि इस राज्यस्तरीय सम्मेलन में बदलती स्वास्थ्य आवश्यकताओं, गैर-संचारी बीमारियों के बढ़ते खतरे और डिजिटल हेल्थ सेवाओं के दौर में फार्मासिस्टों की भूमिका पर विचार-विमर्श होगा। साथ ही फार्मासिस्टों को बेहतर प्रशिक्षण, आवश्यक संसाधन और उचित सम्मान देने पर जोर दिया जाएगा। स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत रीढ़ माने जाने वाले फार्मासिस्टों का यह राज्यस्तरीय सम्मेलन न केवल उनकी तकनीकी व पेशेवर क्षमताओं को निखारेगा, बल्कि मरीजों को बेहतर और सुरक्षित दवा प्रबंधन की दिशा में भी अहम साबित होगा।
राजस्थानी परिधानों और हस्तशिल्प पर जापानी पर्यटकों की नजर . . .
2026-09-26 17:19:20
प्रदेश की 65 हजार महिला वार्ड-पंच, 7200 महिला सरपंच बनेंगी . . .
2026-09-24 13:05:30
जयपुर के दौलतपुरा इलाके में नकली खाद की फैक्ट्री पकड़ी . . .
2026-09-24 12:58:55
जयपुर-दिल्ली हाईवे पर स्थित निम्स हॉस्पिटल में देर रात 11 बजे आग . . .
2026-09-26 17:11:53
जयपुर नगर निगम में डिप्टी मेयर के लिए वोटिंग शुरू . . .
2026-09-26 17:08:56
एसीएस भास्कर ए. सावंत ने हेल्पलाइन और वीसी के माध्यम से सुनी परिव . . .
2026-09-24 13:15:21