
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- एसपी ऑफिस के बाहर मुस्तैद पुलिसकर्मियों ने बचाया
- पहले भी दो बार कर चुका है आत्महत्या का प्रयास
भीलवाड़ा। शहर के कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर गुरुवार को उस समय हडक़ंप मच गया, जब एक युवक ने खुद पर केरोसिन छिडक़कर आत्मदाह करने का प्रयास किया। कलेक्ट्रेट पर तैनात सजग पुलिसकर्मियों ने ऐन वक्त पर तत्परता दिखाते हुए युवक को पकड़ लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने युवक को तत्काल हिरासत में लेकर गांधीनगर थाने पहुंचा दिया है। जानकारी के अनुसार, आत्मदाह का प्रयास करने वाला युवक गांधीनगर थाना क्षेत्र का निवासी किशन भाट है। मामला एक प्लॉट के सौदे और पैसों के लेन-देन से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि किशन ने बिना किसी कागजी लिखापढ़ी या पुख्ता दस्तावेजों के किसी व्यक्ति के साथ करीब 8 लाख रुपये में प्लॉट का सौदा कर लिया था। पैसे देने के बावजूद जब बात नहीं बनी, तो विवाद बढ़ गया। युवक का आरोप है कि उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन उसकी सुनवाई या उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है। वहीं दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। हालांकि, लेन-देन से जुड़ा कोई भी लिखित दस्तावेज या साक्ष्य न होने के कारण वैधानिक कार्रवाई को आगे बढ़ाने में दिक्कतें आ रही हैं। इसी बात से तंग आकर युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, किशन भाट की ओर से ऐसा कदम उठाने का यह पहला मामला नहीं है। वह इससे पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका है। करीब 15-20 दिन पहले भी वह कलेक्ट्रेट में इसी तरह का प्रयास करने पहुंचा था, वहीं एक बार घर पर जहर खाकर भी जान देने की कोशिश कर चुका है। घटना के बाद जिला पुलिस अधीक्षक ने युवक की पीड़ा सुनी और मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। फिलहाल गांधीनगर थाना पुलिस युवक को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
राजस्थानी परिधानों और हस्तशिल्प पर जापानी पर्यटकों की नजर . . .
2026-09-26 17:19:20
प्रदेश की 65 हजार महिला वार्ड-पंच, 7200 महिला सरपंच बनेंगी . . .
2026-09-24 13:05:30
जयपुर के दौलतपुरा इलाके में नकली खाद की फैक्ट्री पकड़ी . . .
2026-09-24 12:58:55
जयपुर-दिल्ली हाईवे पर स्थित निम्स हॉस्पिटल में देर रात 11 बजे आग . . .
2026-09-26 17:11:53
जयपुर नगर निगम में डिप्टी मेयर के लिए वोटिंग शुरू . . .
2026-09-26 17:08:56
एसीएस भास्कर ए. सावंत ने हेल्पलाइन और वीसी के माध्यम से सुनी परिव . . .
2026-09-24 13:15:21