
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। शहर में गणेश महोत्सव की धूम परवान पर है। हर तरफ विघ्नहर्ता श्री गणेश की भक्ति और उल्लास की त्रिवेणी बह रही है। गजानन की भक्ति में शहरवासी पूरी तरह सराबोर हैं। शनिवार को छठे दिन भी सुबह से ही विभिन्न पंडालों में दर्शन और आरती करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। जय देव, जय देव और गणपति बाप्पा मोरया के जयकारों से पांडाल गूंज उठे। बीती शाम भी गणेश पंडालों का नजारा विहंगमरहा। पंडालों में रंग-बिरंगी रोशनी के बीच डांडिया रास की धूम देखने को मिली। पारंपरिक पोशाकों में सजे युवक-युवतियों और बच्चों ने भक्ति गीतों और डांडिया बीट्स पर देर रात तक डांडिया रास किया। डांडियों की खनक और श्रद्धालुओं के उत्साह ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। बीती रात विभिन्न समिति और मंडलों की ओर से विविध सांस्कृतिक संध्या एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों के लिए मोदक बनाओ, चित्रकला और गणेश जी के भजनों पर नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। वहीं महिलाओं के लिए रंगोली व पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विजेताओं को आयोजन समितियों द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। विशेष रूप से शहर के प्रमुख पंडालों को भव्य झिलमिलाती लाइटों और फूलों से सजाया गया है। रिद्धि-सिद्धि के दाता का हर रूप भक्तों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पंडालों में सुरक्षा और सुचारू दर्शन व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन और स्वयंसेवक पूरी मुस्तैदी से तैनात हैं। भक्ति, शक्ति और सांस्कृतिक परंपरा के इस संगम में शहर का हर नागरिक बप्पा की आराधना में लीन नजर आ रहा है।
राजस्थानी परिधानों और हस्तशिल्प पर जापानी पर्यटकों की नजर . . .
2026-09-26 17:19:20
प्रदेश की 65 हजार महिला वार्ड-पंच, 7200 महिला सरपंच बनेंगी . . .
2026-09-24 13:05:30
जयपुर के दौलतपुरा इलाके में नकली खाद की फैक्ट्री पकड़ी . . .
2026-09-24 12:58:55
जयपुर-दिल्ली हाईवे पर स्थित निम्स हॉस्पिटल में देर रात 11 बजे आग . . .
2026-09-26 17:11:53
जयपुर नगर निगम में डिप्टी मेयर के लिए वोटिंग शुरू . . .
2026-09-26 17:08:56
एसीएस भास्कर ए. सावंत ने हेल्पलाइन और वीसी के माध्यम से सुनी परिव . . .
2026-09-24 13:15:21