
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। अनुकंपा स्काई सिटी क्लाउड्स बिलिया में गणेश उत्सव के दौरान राधाष्टमी पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कॉलोनी की छोटी बालिकाएं राधा रानी के रूप में सज-धजकर पहुंचीं और उनका पूजन किया गया। इस अवसर पर बालिकाओं ने राधा रानी के भजनों पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में कॉलोनी की महिलाओं ने डांस नाइट के साथ सामूहिक गरबा किया। बच्चों के साथ सोसायटी के बड़े सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। गणेश भगवान को सोसायटी के सदस्यों की ओर से 56 भोग लगाया गया, जिसके बाद सामूहिक प्रसाद वितरण किया गया। आयोजकों ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए गणेश प्रतिमा का विसर्जन विसर्जन ड्रम में किया गया। प्रतिमा मिट्टी की बनी हुई थी, जिससे पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे, इसका विशेष ध्यान रखा गया। विसर्जन से पूर्व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उत्सव के दौरान विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इससे बच्चों में उत्साह देखने को मिला। सोसायटी के सभी परिवारों की सहभागिता से महाआरती एवं प्रसादी का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में कॉलोनीवासियों ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर गणेश भगवान का आशीर्वाद लिया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, उत्साह और पारिवारिक सौहार्द का माहौल बना रहा।
राजस्थानी परिधानों और हस्तशिल्प पर जापानी पर्यटकों की नजर . . .
2026-09-26 17:19:20
प्रदेश की 65 हजार महिला वार्ड-पंच, 7200 महिला सरपंच बनेंगी . . .
2026-09-24 13:05:30
जयपुर के दौलतपुरा इलाके में नकली खाद की फैक्ट्री पकड़ी . . .
2026-09-24 12:58:55
जयपुर-दिल्ली हाईवे पर स्थित निम्स हॉस्पिटल में देर रात 11 बजे आग . . .
2026-09-26 17:11:53
जयपुर नगर निगम में डिप्टी मेयर के लिए वोटिंग शुरू . . .
2026-09-26 17:08:56
एसीएस भास्कर ए. सावंत ने हेल्पलाइन और वीसी के माध्यम से सुनी परिव . . .
2026-09-24 13:15:21