
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन । शहर के आज़ाद नगर क्षेत्र से एक 15 वर्षीय बालक के पिछले दो दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से ही परिजनों में हडक़ंप मचा हुआ है और वे बालक की खोजबीन में रात-दिन एक किए हुए हैं। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर बालक की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, आज़ाद नगर देवा खेड़ा निवासी सुरेश भाम्भी का 15 वर्षीय पुत्र विजय भाम्भी पिछले दो दिनों से अपने घर से लापता है। बताया जा रहा है कि वह किसान वाटिका के पास से अपने एक अन्य बाल साथी के साथ निकला था, जिसके बाद से दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका है। बालक के वापस घर न लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारी और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिलने पर पुलिस थाने में सूचना दी गई। लापता बालक विजय का कद लगभग 5 फुट 5 इंच है, रंग गोरा-सांवला और शारीरिक बनावट सामान्य है। घर से निकलते समय उसने काले रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी। पुलिस प्रशासन ने शहर के प्रमुख रास्तों और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि बालक के जाने की दिशा का पता लगाया जा सके। मासूम के इस तरह अचानक गायब हो जाने से पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल है। परिजनों की अपील और पुलिस की मुस्तैदी के बीच उम्मीद जताई जा रही है कि बालक को जल्द से जल्द सुरक्षित ढूंढ निकाला जाएगा।
राजस्थानी परिधानों और हस्तशिल्प पर जापानी पर्यटकों की नजर . . .
2026-09-26 17:19:20
प्रदेश की 65 हजार महिला वार्ड-पंच, 7200 महिला सरपंच बनेंगी . . .
2026-09-24 13:05:30
जयपुर के दौलतपुरा इलाके में नकली खाद की फैक्ट्री पकड़ी . . .
2026-09-24 12:58:55
जयपुर-दिल्ली हाईवे पर स्थित निम्स हॉस्पिटल में देर रात 11 बजे आग . . .
2026-09-26 17:11:53
जयपुर नगर निगम में डिप्टी मेयर के लिए वोटिंग शुरू . . .
2026-09-26 17:08:56
एसीएस भास्कर ए. सावंत ने हेल्पलाइन और वीसी के माध्यम से सुनी परिव . . .
2026-09-24 13:15:21