मुख्य सामग्री पर जाएं

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • राजस्थान हाउसिंग बोर्ड (RHB) प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों-जयपुर, भिवाड़ी और अजमेर के किशनगढ़ में शनिवार को नई आवासीय योजनाएं लॉन्च करेगा।
  • पूर्व मंत्री महेश जोशी को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
  • केंद्र सरकार इसी महीने संसद का विशेष सत्र बुला सकती है।
  • कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दीपके तिरंगा रैली में शामिल होने सेंट्रल पार्क जा रहे थे।
भीलवाड़ा

कुड़ी चौराहे पर बेकाबू कार ने जोगणियां माता दर्शन को जा रहीं दो महिलाओं को मारी टक्कर

ल

लोकजीवन संवाददाता

16 अक्टूबर 2026, 01:47 PM 3 मिनट में पढ़ें

कुड़ी चौराहे पर बेकाबू कार ने जोगणियां माता दर्शन को जा रहीं दो महिलाओं को मारी टक्कर

- 15 फीट हवा में उछलकर गिरी
-  गंभीर हालत में एमजीएच रेफर

भीलवाड़ा लोकजीवन।   बीगोद थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 758 पर कुड़ी चौराहे के समीप शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। आस्था के धाम जोगणियां माता के दर्शन करने जा रही दो महिलाओं को एक बेकाबू लग्जरी कार ने पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। भिड़ंत की तीव्रता इतनी भयानक थी कि दोनों महिलाएं हवा में करीब 15 फीट ऊपर उछलकर सडक़ से दूर जा गिरीं। इस दिल दहला देने वाले हादसे में दोनों महिलाएं खून से लथपथ होकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व राहगीर एकत्रित हो गए।
दर्शन के लिए निकली थीं, रास्ते में ही काल बनकर आई रफ्तार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह कुड़ी चौराहे के पास दोनों महिलाएं सडक़ किनारे पैदल जा रही थीं। वे जोगणियां माता मंदिर दर्शन के लिए निकली थीं। तभी पीछे से अत्यधिक तेज गति में आ रही एक कार का संतुलन अचानक बिगड़ गया। लहराती हुई बेकाबू कार ने सीधे सडक़ किनारे चल रही महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही जोरदार धमाके जैसी आवाज हुई और दोनों महिलाएं उछलकर दूर जा गिरीं। हादसे में नंदू देवी शर्मा और उनके साथ मौजूद अन्य महिला के हाथ-पैरों में गंभीर मल्टीपल फ्रैक्चर हो गए तथा सिर व शरीर पर गहरे घाव लगे।
ग्रामीणों ने संभाला, निजी वाहन से पहुंचाया अस्पताल
सडक़ पर लहूलुहान पड़ी महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर आसपास के दुकानदार और राहगीर तुरंत मदद के लिए दौड़े। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को संभाला और आनन-फानन में निजी वाहन की व्यवस्था कर सवाईपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर रक्तस्राव रोकने का प्रयास किया, लेकिन हड्डियों में गंभीर फ्रैक्चर और नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत भीलवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
दोनों महिलाओं का ट्रॉमा वार्ड में उपचार जारी
घायलों को तत्काल जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उनका सघन उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद चालक कार को भगाकर मौके से फरार होने की फिराक में था, लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता के चलते पुलिस को तत्काल सूचना दी गई।  

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी भीलवाड़ा की खबरें

और देखें