It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

बनास में पुलिस का 'सिंघम' अवतार: फिल्मी अंदाज में डंपर में बैठकर पहुंची टीम, 21 वाहन जब्त
By Lokjeewan Daily - 27-01-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन (लोकेश सोनी) । जिले के जहाजपुर क्षेत्र में बनास नदी के सीने को चीर रहे बजरी माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी और साहसिक कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव के सख्त निर्देशों पर डिप्टी माधव उपाध्याय के नेतृत्व में जिला विशेष टीम (DST) ने मंगलवार को अवैध खनन के ठिकानों पर करारा प्रहार किया।

फिल्मी अंदाज में दबिश

​पुलिस की यह कार्रवाई किसी रोमांचक फिल्म के सीन से कम नहीं थी। माफियाओं को भनक न लगे, इसके लिए डीएसटी टीम के जवान डंपर में छिपकर नदी के बीच पहुंचे, जबकि टीम के अन्य सदस्य स्कॉर्पियो वाहनों से मोर्चा संभाले रहे। पुलिस की इस रणनीति ने खनन माफियाओं को संभलने का मौका तक नहीं दिया।

जब्त किए गए वाहनों का ब्यौरा

​इस सघन छापेमारी में भारी मात्रा में मशीनरी और वाहन जब्त किए गए हैं:

  • कुल जब्ती: 5 जेसीबी मशीनें, 3 डम्पर और 13 ट्रैक्टर।
  • जहाजपुर थाना क्षेत्र: 3 जेसीबी, 3 डम्पर और 10 ट्रैक्टर।
  • पंडेर थाना क्षेत्र: 2 जेसीबी और 3 ट्रैक्टर।

माफियाओं में खलबली

​अचानक हुई इस घेराबंदी से बनास नदी क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में भगदड़ मच गई। सभी जब्त वाहनों को संबंधित थानों में खड़ा करवाकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव के इस कड़े रुख से साफ है कि जिले में अवैध खनन को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है।

अन्य सम्बंधित खबरे