
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- दो मिनट का मौन रख महामानव को किया याद
- जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक हुए शामिल
भीलवाड़ा लोकजीवन (लोकेश सोनी)। सत्य और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर महात्मा गांधी चिकित्सालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहंँ अस्पताल स्थित बापू की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू एवं जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर चिकित्सालय के अधिकारियों और नर्सिंग विद्यार्थियों ने गांधीजी के आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।

श्रद्धांजलि सभा के दौरान जनरल नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र के विद्यार्थियों ने बापू के प्रिय भजनों की प्रस्तुति दी। रघुपति राघव राजा राम... और वैष्णव जन तो तेने कहिये.. जैसे भजनों की स्वर लहरियों ने पूरे माहौल को भक्तिमय और गौरवपूर्ण बना दिया। ठीक सुबह 11 बजे देश की आजादी के नायकों और शहीद हुए वीर सपूतों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया। साइरन की आवाज के साथ ही सभी अधिकारी, कर्मचारी और छात्र अपनी जगह पर खड़े हो गए और मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार गौड़, उपनियंत्रक डॉ. कपिल शर्मा, डॉ. दिनेश बैरवा, नर्सिंग अधीक्षक ओमप्रकाश जैन, उपाधीक्षक मुकुटराज सिंह शक्तावत और नर्सिंग कॉलेज के प्रिंसिपल लोकेश शर्मा, सिराज खान कायमखानी सहित चिकित्सा फैकल्टी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
राजस्थान विधानसभा : सीरप विवाद पर सदन में हंगामा . . .
2026-02-03 12:58:23
राजस्थान विधानसभा : वन्यजीव हमले में मौत पर मुआवजा अब 10 लाख रुपए . . .
2026-02-03 12:56:09
केंद्रीय बजट देशवासियों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब, राजस्थान के व . . .
2026-02-02 12:40:20
1India Stonemart 2026 को लेकर ACS उद्योग शिखर अग्रवाल ने JECC सीत . . .
2026-02-03 13:00:14
जयपुर में रविवार रात एक चलती कार में आग लगने से दहशत . . .
2026-02-02 12:57:37
सड़क पर जाम से मिलेगी राहत:आज से हाईकोर्ट से स्टेच्यू सर्किल तक न . . .
2026-02-02 12:55:41