सुभाषनगर में सीए छात्रा की मौत का मामला: लवकुश मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त
भीलवाड़ा। सुभाषनगर स्थित लवकुश मेडिकल स्टोर पर कथित तौर पर गलत इंजेक्शन लगाने से सीए छात्रा प्राची मेहता की मौत के मामले में औषधि नियंत्रण विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्म का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक महेंद्र सिंह शेखावत ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। पूर्व में स्वास्थ्य महकमे एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर जांच की थी और लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। आदेश के अनुसार सुभाषनगर के राजकीय चिकित्सालय के पास प्लॉट संख्या 94/ए स्थित फर्म मैसर्स लवकुश मेडिकल स्टोर को जारी खुदरा औषधि लाइसेंस (डीएल नंबर 4574-4575, जो 3 अक्टूबर 2027 तक वैध थे) को 23 नवंबर 2026 से निरस्त कर दिया गया है. जांच के दौरान फर्म संचालक व रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट रामप्रसाद शर्मा अनुपस्थित मिले थे, वहीं जांच रिपोर्ट में एनडीपीएस श्रेणी व शेड्यूल एच-1 की दवाओं व इंजेक्शनों के बिक्री बिल जारी नहीं कर अवैध रूप से बेचान करने, खरीद किए गए इंजेक्शनों का अवैध चिकित्सा अभ्यास में उपयोग करने तथा शेड्यूल एच-1 रजिस्टर उपलब्ध नहीं होने जैसी गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। साथ ही दुकान में अवैध चिकित्सा अभ्यास के लिए दो बेड लगे मिलने, एक्सपायरी दवाओं के लिए अलग रैक न होने और पशुओं की दवाएं कॉस्मेटिक व मानव उपयोग की दवाओं के साथ रखी मिलने की भी पुष्टि हुई है। इससे पूर्व भी फर्म का लाइसेंस 15 दिन के लिए निलंबित किया जा चुका था। विभाग ने संचालक रामप्रसाद शर्मा को सात दिन में मूल लाइसेंस की प्रतियां कार्यालय में समर्पित करने, शेष दवाओं के स्टॉक की सूची प्रस्तुत करने तथा नियम 66ए के तहत स्टॉक का निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं, जबकि स्पष्ट किया गया है कि यदि 23 नवंबर के बाद औषधि व्यवसाय करतापाया गया तो सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। उल्लेखनीय है कि 11 नवंबर की शाम बुखार आने पर प्राची मेहता को इंजेक्शन लगाया गया था और 14 नवंबर को उदयपुर में इलाज के दौरान उनकी मौत के बाद परिजनों व क्षेत्रवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया था।
इनका कहना है...
लवकुश मेडिकल स्टोर पर जांच के दौरान गंभीर अनियमितताए मिलने पर फर्म का लाईसेंस रद्द कर दिया गया है। आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी। आमजन इस तरह की शिक ायत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम नंबर 01482232643 पर कर सकते है।
डॉ. चेतेंद्र पुरी गोस्वामी, सीएमएचओ
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
100 फीट रोड पर मोड़ के पास खाखले से भरा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा
5 घंटे पहले
फूलों व रोशनी से दमका दरबार: सिंघुनगर गुरुद्वारा साहिब में गूंजे गुरुवाणी के स्वर
5 घंटे पहले
खेत में अवैध रेत खनन रोकने पर खूनी संघर्ष, रात में 25-30 लोगों ने घर पर बोला धावा
5 घंटे पहले
चिकित्सकीय समर्पण और सूझबूझ की मिसाल बनीं डॉ. अपूर्वा धोका जैन
7 घंटे पहले
सत्ता की रस्साकशी: भीलवाड़ा जिला प्रमुख चुनाव में फिर न उठानी पड़ जाए ‘गंगाजली’ !
एक दिन पहले
सत्ता की रस्साकशी: भीलवाड़ा जिला प्रमुख चुनाव में फिर न उठानी पड़ जाए ‘गंगाजली’ !
एक दिन पहले