
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- दृश्यता घटी तो बढ़ा हादसों का खतरा
- सुबह की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित
भीलवाड़ा लोकजीवन (लोकेश सोनी)। शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में सोमवार सुबह से घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई और वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर वाहन चलाने को मजबूर होना पड़ा। सुबह के समय सडक़ों पर वाहनों की रफ्तार रेंगती नजर आई। हाईवे और मुख्य मार्गों पर स्थिति और भी गंभीर रही। कई स्थानों पर दृश्यता 20 से 30 मीटर तक सिमट गई, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रही। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। ठंडी हवाओं के साथ घना कोहरा होने से हाथ-पैर सुन्न पडऩे की स्थिति बन गई। कई लोग सडक़ों के किनारे रुककर कोहरा छंटने का इंतजार करते दिखाई दिए। ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। सुबह और देर रात के समय सर्द हवाओं ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। बाजारों में सुबह के समय सामान्य दिनों की तुलना में चहल-पहल कम रही। दुकानें भी देर से खुलीं। स्कूल जाने वाले बच्चों और कामकाजी लोगों को ठंड और कम दृश्यता के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कोहरे के चलते सुबह की दिनचर्या प्रभावित हुई है। बस और अन्य सार्वजनिक वाहनों की आवाजाही भी धीमी रही। कुछ स्थानों पर यातायात पुलिस को वाहनों को सावधानी से चलाने की अपील करनी पड़ी। चिकित्सकों ने लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। डॉक्टरों का कहना है कि ठंड और कोहरे के कारण सर्दी, खांसी, जुकाम और सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। लोगों को गर्म कपड़े पहनने, गरम पेय पदार्थ लेने और अनावश्यक रूप से सुबह जल्दी बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक ठंड और कोहरे का असर बना रह सकता है। ऐसे में नागरिकों से सतर्क रहने और वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।
राजस्थान विधानसभा : सीरप विवाद पर सदन में हंगामा . . .
2026-02-03 12:58:23
राजस्थान विधानसभा : वन्यजीव हमले में मौत पर मुआवजा अब 10 लाख रुपए . . .
2026-02-03 12:56:09
केंद्रीय बजट देशवासियों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब, राजस्थान के व . . .
2026-02-02 12:40:20
1India Stonemart 2026 को लेकर ACS उद्योग शिखर अग्रवाल ने JECC सीत . . .
2026-02-03 13:00:14
जयपुर में रविवार रात एक चलती कार में आग लगने से दहशत . . .
2026-02-02 12:57:37
सड़क पर जाम से मिलेगी राहत:आज से हाईकोर्ट से स्टेच्यू सर्किल तक न . . .
2026-02-02 12:55:41