
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- वायरल फीवर और सर्दी-खांसी की चपेट में शहर
- स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टरों ने जारी की एडवायजरी
भीलवाड़ा लोकजीवन (लोकेश सोनी)। मौसम के मिजाज में आ रहे उतार-चढ़ाव और तापमान में अचानक हो रही बढ़ोतरी व गिरावट ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। इसका सीधा असर आमजन के स्वास्थ्य पर देखने को मिल रहा है। शहर के सबसे बड़े महात्मा गांधी अस्पताल में इन दिनों मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सुबह होते ही मेडिकल आउटडोर में रजिस्ट्रेशन काउंटर से लेकर डॉक्टरों के चैंबर तक लंबी-लंबी कतारें नजर आ रही हैं। दरअसल, पिछले एक सप्ताह से तापमान में लगातार अस्थिरता बनी हुई है। सुबह और रात के समय हल्की ठंडक रहती है, जबकि दोपहर में धूप के कारण गर्मी का अहसास हो रहा है। इस दोहरे मौसम ने वायरल बुखार, सर्दी-खांसी, जुकाम और बदन दर्द के मरीजों की संख्या दोगुनी कर दी है। महात्मा गांधी अस्पताल के मेडिकल आउटडोर में स्थिति यह है कि मरीजों को डॉक्टर तक पहुँचने के लिए घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ रहा है। काउंटर पर पर्ची बनवाने के लिए भी भारी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों के अनुसार, तापमान में अचानक बदलाव के कारण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है, जिससे वायरस आसानी से शरीर पर हमला कर देते हैं। वर्तमान में आने वाले अधिकांश मरीज वायरल इन्फेक्शन और अपर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन से ग्रसित हैं। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि इस मौसम में खान-पान का विशेष ध्यान रखें और ठंडी चीजों के सेवन से बचें। भीड़ को देखते हुए अस्पताल प्रशासन के प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। चिकित्सक लोगों को सलाह दे रहे हैं कि यदि बुखार या खांसी के लक्षण दिखें, तो उसे नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टरी परामर्श लें। अस्पताल परिसर में भारी भीड़ को देखते हुए बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है।
राजस्थान विधानसभा : सीरप विवाद पर सदन में हंगामा . . .
2026-02-03 12:58:23
राजस्थान विधानसभा : वन्यजीव हमले में मौत पर मुआवजा अब 10 लाख रुपए . . .
2026-02-03 12:56:09
केंद्रीय बजट देशवासियों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब, राजस्थान के व . . .
2026-02-02 12:40:20
1India Stonemart 2026 को लेकर ACS उद्योग शिखर अग्रवाल ने JECC सीत . . .
2026-02-03 13:00:14
जयपुर में रविवार रात एक चलती कार में आग लगने से दहशत . . .
2026-02-02 12:57:37
सड़क पर जाम से मिलेगी राहत:आज से हाईकोर्ट से स्टेच्यू सर्किल तक न . . .
2026-02-02 12:55:41