
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन ।मांडल तहसील के पीथास ग्राम में 13 गांवों के सकल हिंदू समाज के संयुक्त तत्वाधान में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन खेल मैदान पर हुआ। सम्मेलन से पूर्व प्रात: 6.30 बजे प्रभात फेरी निकाली गई।11 बजे कलश शोभायात्रा चारभुजा मंदिर से जय श्री राम के जय घोष के साथ रवाना हुई जो मुख्य मार्गो से होती हुई हिंदू सम्मेलन स्थल पर पहुंची कलश शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया । शोभा यात्रा में डीजे के साथ महिलाएं पुरुष और बच्चे नाचते गाते चल रहे थे । शोभा यात्रा में जय श्री राम के जयकारे से माहौल पूरा धर्ममय हो गया। खेल मैदान में आयोजित हिंदू सम्मेलन में पीथास मंडल के हजारों लोगों ने सहभागिता की। बालक बालिकाओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत नाटिका ,गीत, नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह में राष्ट्र प्रेम का जज्बा जगाया। इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष केसु लाल सुवालका, घोड़ास श्री राम दरबार के महंत मंगलदास महाराज, लघु भारती उद्योग के प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र जाजू , रूपादेवी कॉलेज की प्राचार्य डॉ .ज्योति वर्मा , संगीता बैरवा सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे । कार्यक्रम का संचालन सुरेश पारीक एवं धीरज पारीक ने किया । सम्मेलन के बाद महाप्रसादी का आयोजन हुआ।
राजस्थान विधानसभा : सीरप विवाद पर सदन में हंगामा . . .
2026-02-03 12:58:23
राजस्थान विधानसभा : वन्यजीव हमले में मौत पर मुआवजा अब 10 लाख रुपए . . .
2026-02-03 12:56:09
केंद्रीय बजट देशवासियों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब, राजस्थान के व . . .
2026-02-02 12:40:20
1India Stonemart 2026 को लेकर ACS उद्योग शिखर अग्रवाल ने JECC सीत . . .
2026-02-03 13:00:14
जयपुर में रविवार रात एक चलती कार में आग लगने से दहशत . . .
2026-02-02 12:57:37
सड़क पर जाम से मिलेगी राहत:आज से हाईकोर्ट से स्टेच्यू सर्किल तक न . . .
2026-02-02 12:55:41