
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। स्थानीय आजाद नगर स्थित देवनारायण बस्ती (सवाई भोज नगर) के जे-सेक्टर स्थित कालाजी पार्क में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन अत्यंत उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ एक विशाल शोभायात्रा से हुआ, जिसमें आजाद नगर के आई, जे, के सेक्टर और जोड़ा मंडल खेड़ा से हजारों की संख्या में मातृशक्ति एवं पुरुषों ने भाग लिया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता संघ के प्रांत सह-व्यवस्था प्रमुख राजकुमार बंब ने कहा कि वर्तमान समय में सामाजिक समरसता, पर्यावरण संवर्धन और 'स्व' का बोध होना राष्ट्र की मुख्य आवश्यकता है। उन्होंने प्राचीन भारत के वैभवशाली ज्ञान-विज्ञान और वीरतापूर्ण समाज का चित्रण करते हुए महाराणा प्रताप एवं छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया, जिससे पूरा परिसर जयघोष से गूंज उठा। आयोजन समिति के अध्यक्ष सत्य प्रकाश गग्गड़ ने बताया कि भीलवाड़ा नगर में भी 56 कार्यक्रम तय किए गए हैं। विशिष्ट अतिथि ललिता मीणा ने मातृशक्ति के देश निर्माण में योगदान को रेखांकित करते हुए गार्गी, मैत्रेयी और लोपामुद्रा के महान कार्यों का स्मरण कराया। संत रामायणी महाराज ने नागरिकों को अनुशासित जीवन अपनाने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर लॉर्ड कॉन्वेंट विद्यालय और डिवाइन विद्यालय के विद्यार्थियों ने मनमोहक देशभक्ति प्रस्तुतियां दीं। मीडिया प्रभारी अशोक जोशी के अनुसार, कार्यक्रम की सफलता में कन्हैयालाल शर्मा, सूरज, अभिषेक, जय नारायण जोशी, कल्पेश, गोपाल दाधीच, हर्ष, हंसराज, सुरेश, महेंद्र सिंह, नारायण जाट, शैलेंद्र जैन, मुकेश काकानी, अशोक अग्रवाल और प्रदीप का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन डॉ. बी.एल. जागेटिया ने किया।
राजस्थान विधानसभा : सीरप विवाद पर सदन में हंगामा . . .
2026-02-03 12:58:23
राजस्थान विधानसभा : वन्यजीव हमले में मौत पर मुआवजा अब 10 लाख रुपए . . .
2026-02-03 12:56:09
केंद्रीय बजट देशवासियों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब, राजस्थान के व . . .
2026-02-02 12:40:20
1India Stonemart 2026 को लेकर ACS उद्योग शिखर अग्रवाल ने JECC सीत . . .
2026-02-03 13:00:14
जयपुर में रविवार रात एक चलती कार में आग लगने से दहशत . . .
2026-02-02 12:57:37
सड़क पर जाम से मिलेगी राहत:आज से हाईकोर्ट से स्टेच्यू सर्किल तक न . . .
2026-02-02 12:55:41