It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

सांवरिया सेठ दे दे थोड़ा सा प्यार, थारी जय हो सरकार, भजन सरिता में डूबे श्रद्धालु
By Lokjeewan Daily - 03-02-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। श्री सांवरिया सेठ मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में नौगांवा स्थित मंदिर परिसर में रविवार को पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित भव्य धार्मिक अनुष्ठान और भजन संध्या श्रद्धापूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम की शुरुआत में मंदिर के पुजारी दीपक आनंद पाराशर एवं प्रकाश शर्मा द्वारा भगवान सांवरिया सेठ का अत्यंत मनमोहक और दिव्य श्रृंगार किया गया, जिसके दर्शनों के लिए दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। इस विशेष अवसर पर आयोजित भजन संध्या में रायला के सुप्रसिद्ध गुंजन म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने अपनी सुमधुर आवाज से समां बांध दिया। कलाकारों ने जब सांवरिया सेठ दे दे थोड़ा सा प्यार और थारी जय हो सांवरिया सरकार जैसे लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुतियां दीं, तो पूरा पांडाल तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा और श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमने लगे। ट्रस्ट के अध्यक्ष गोविंद प्रसाद सोडानी ने बताया कि भजनों के साथ-साथ मंदिर प्रांगण में भव्य हवन अनुष्ठान का भी आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य यजमान मधुसूदन बहेडय़िा सहित क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर धर्म लाभ लिया। इसके साथ ही 'सांवरिया थारो नाम लागे सबसे प्यारा' भजन पर भक्तों की विशेष दीवानगी देखने को मिली। आयोजन के दौरान दोपहर में भागवत समरसता महोत्सव की बैठक भी संपन्न हुई। ट्रस्ट के मंत्री श्रवण सेन ने बताया कि सुबह से लेकर देर शाम तक चली भक्ति की इस अविरल धारा ने पूरे क्षेत्र को धर्ममय कर दिया। अंत में महाआरती के पश्चात सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।

अन्य सम्बंधित खबरे