
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। शहर की सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगामी 8 फरवरी, रविवार को एक विशाल निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सांगानेरी गेट स्थित दाई हलिमा मैटरनिटी और जनरल हॉस्पिटल परिसर में आयोजित होगा। सोसायटी के अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ रंगरेज व सचिव मोहम्मद ऐजाज शेख ने बताया कि शिविर का समय प्रात: 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस दौरान देश के प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़े सुपर स्पेशलिस्ट और विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएँ देंगे। डॉ .फरियाद मोहम्मद ने बताया कि शिविर में आने वाले पुराने मरीजों को अपने साथ उपचार से संबंधित पुराने रिकॉर्ड और जांच रिपोर्ट साथ लाने की सलाह दी गई है, ताकि चिकित्सक उनकी स्थिति का सटीक आकलन कर सकें। शिविर में न्यूरो सर्जन डॉ. अब्दुल रऊफ गौरी, यूरोलॉजिस्ट डॉ. निसार अहमद, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मंसूर अहमद और पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. दीपांशु जैन मरीजों को परामर्श देंगे। इसके साथ ही वरिष्ठ मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. नसीम जहां, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. फरजाना सिद्दीकी, जनरल सर्जन डॉ. फरियाद मोहम्मद और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आफताब खान भी उपस्थित रहकर सेवाएं प्रदान करेंगे। सह-सचिव अरविन्द मसीह ने बताया कि शिविर में व्यवस्थाओं को सुचारू रखने के लिए पूर्व पंजीकरण की सुविधा दी गई है। सोसायटी ने क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों से इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।
राजस्थान विधानसभा : सीरप विवाद पर सदन में हंगामा . . .
2026-02-03 12:58:23
राजस्थान विधानसभा : वन्यजीव हमले में मौत पर मुआवजा अब 10 लाख रुपए . . .
2026-02-03 12:56:09
केंद्रीय बजट देशवासियों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब, राजस्थान के व . . .
2026-02-02 12:40:20
1India Stonemart 2026 को लेकर ACS उद्योग शिखर अग्रवाल ने JECC सीत . . .
2026-02-03 13:00:14
जयपुर में रविवार रात एक चलती कार में आग लगने से दहशत . . .
2026-02-02 12:57:37
सड़क पर जाम से मिलेगी राहत:आज से हाईकोर्ट से स्टेच्यू सर्किल तक न . . .
2026-02-02 12:55:41