It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

सनातन धर्म प्रचार के लिए दरक दम्पत्ति का सम्मान
By Lokjeewan Daily - 03-02-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में विशिष्ट योगदान के लिए हरणी महादेव मंदिर ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन सुशील दरक एवं मंजू दरक का भव्य अभिनंदन किया गया। यह सम्मान स्व. रामजस सोडाणी स्मृति संस्थान के निदेशक डॉ. अशोक सोडाणी एवं अनिता सोडाणी द्वारा प्रदान किया गया।
उल्लेखनीय है कि मंजू सुशील दरक पूर्व में तीन वर्षों तक अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब, भीलवाड़ा के जिलाध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पिछले 40 वर्षों से निरंतर धर्म सेवा में समर्पित सुशील दरक ने इस अवसर पर कहा कि राष्ट्र व समाज की सुरक्षा के लिए शास्त्र के साथ शस्त्र का प्रशिक्षण भी अनिवार्य है। उन्होंने प्रत्येक सनातनी के घर पर भगवा ध्वज फहराने के संकल्प को पुन: दोहराया। सम्मान समारोह के दौरान हरणी महादेव मंदिर के विकास में दरक परिवार के दशकों पुराने सेवा भाव और समर्पण की मुक्तकंठ से सराहना की गई।

अन्य सम्बंधित खबरे